एक्स पर मुख्यमंत्री का भावुक संदेश

ममता बनर्जी ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद और गिरिशचंद्र घोष को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद की पुण्यतिथि और गिरिशचंद्र घोष की जयंती पर सोशल मीडिया के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके योगदान को स्मरण किया।

By : Local News of India
ममता बनर्जी ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद और गिरिशचंद्र घोष को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित करतीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

आकांशा खटाना 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर देश और संस्कृति के दो महान व्यक्तित्वों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। एक ओर उन्होंने भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद को उनकी पुण्यतिथि पर स्मरण किया। दूसरी ओर बंगाली रंगमंच के महान नाटककार गिरिशचंद्र घोष की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में डॉ. राजेंद्र प्रसाद को याद करते हुए लिखा कि वे स्वतंत्र भारत के ऐसे राष्ट्रपति थे, जिनका जीवन सादगी, सत्य और राष्ट्रसेवा का प्रतीक रहा। संविधान निर्माण से लेकर लोकतांत्रिक मूल्यों की स्थापना तक उनके योगदान को देश सदैव स्मरण करता रहेगा।

एक अन्य पोस्ट में ममता बनर्जी ने बंगाली रंगमंच के दिग्गज गिरिशचंद्र घोष की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे बंगाली रंगमंच के किंवदंती थे। जिनका योगदान आज भी कला-संस्कृति प्रेमियों को प्रेरित करता है। उन्होंने उल्लेख किया कि श्रीश्रीरामकृष्णदेव के सान्निध्य से धन्य यह महान कलाकार बंगाली रंगमंच को नई ऊंचाइयों पर ले गए।

मुख्यमंत्री के अनुसार, गिरिशचंद्र घोष न केवल एक श्रेष्ठ नाटककार और अभिनेता थे, बल्कि वे आध्यात्मिक चेतना और मानवीय मूल्यों को भी अपने कार्यों के माध्यम से समाज तक पहुंचाने में सफल रहे। यही कारण है कि वे आज भी लोगों के हृदय में चिरस्मरणीय बने हुए हैं।

संबंधित सामग्री

जालंधर में बिजली जाते ही SUV पर ताबड़तोड़ फायरिंग, घर शिफ्ट करने के बहाने पहुंचे थे 6 नकाबपोश बदमाश

जालंधर में बिजली जाते ही SUV पर ताबड़तोड़ फायरिंग, घर शिफ्ट करने के बहाने पहुंचे थे 6 नकाबपोश बदमाश

पंजाब के जालंधर में बिजली गुल होते ही छह नकाबपोश बदमाशों ने SUV पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। आरोपी घर शिफ्ट करने के बहाने इलाके में पहुंचे थे।

पत्नी की हत्या कर काटा सिर, हाथ में लेकर घूमता रहा पति, फिर मंदिर पहुंचकर करने लगा पूजा-पाठ… बंगाल में दहला देने वाली वा

पत्नी की हत्या कर काटा सिर, हाथ में लेकर घूमता रहा पति, फिर मंदिर पहुंचकर करने लगा पूजा-पाठ… बंगाल में दहला देने वाली वा

पश्चिम बंगाल में एक व्यक्ति पर अपनी पत्नी की हत्या कर उसका सिर काटने का आरोप है। वारदात के बाद आरोपी कटा सिर लेकर मंदिर पहुंचा और पूजा करने लगा।

कालपी बार संघ अध्यक्ष गयादीन अहिरवार हत्याकांड: 1 लाख के इनामी मास्टरमाइंड मोनू यादव का एनकाउंटर, दोनों पैरों में लगी गो

कालपी बार संघ अध्यक्ष गयादीन अहिरवार हत्याकांड: 1 लाख के इनामी मास्टरमाइंड मोनू यादव का एनकाउंटर, दोनों पैरों में लगी गो

उत्तर प्रदेश के जालौन में कालपी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गयादीन अहिरवार हत्याकांड के मुख्य आरोपी मोनू यादव उर्फ पवन यादव को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। एक लाख रुपये के इनामी मोनू के दो

: मेरठ में हथकड़ी निकालकर फरार हुआ अरशद उर्फ जोजो गिरफ्तार

: मेरठ में हथकड़ी निकालकर फरार हुआ अरशद उर्फ जोजो गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस हिरासत से हथकड़ी निकालकर फरार हुए वारंटी अरशद उर्फ जोजो को पुलिस ने कुछ ही घंटों में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। अरशद को गैर-जमानती वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया ग

शायराना अंदाज से छाए सोम प्यारे, कुल्लू दशहरा के मंच पर तालियों से गूंज उठा पंडाल

शायराना अंदाज से छाए सोम प्यारे, कुल्लू दशहरा के मंच पर तालियों से गूंज उठा पंडाल

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा-2026 में मंच संचालक सोम प्यारे ने हिंदी और कुल्लवी शायरी से दर्शकों का दिल जीता। 500 से अधिक मंचों का संचालन कर चुके सोम प्यारे को तीसरी बार यह जिम्मेदारी मिली।