ममता-रैली-सिलीगुड़ी-बारिश

बारिश के बीच गरजेंगी ममता! सिलीगुड़ी में आज दो बड़ी चुनावी रैलियां

ममता बनर्जी आज सिलीगुड़ी में दो चुनावी रैलियां करेंगी, हालांकि खराब मौसम आयोजन के लिए चुनौती बन सकता है।

By : Local News of India
बारिश के बीच गरजेंगी ममता! सिलीगुड़ी में आज दो बड़ी चुनावी रैलियां

ममता-रैली-सिलीगुड़ी-बारिश

अंजली गुप्ता 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

सिलीगुड़ी में आज मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दो बड़ी चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगी।

ये सभाएं डाबग्राम-फूलबाड़ी और माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी में तृणमूल उम्मीदवारों के समर्थन में आयोजित की जा रही हैं। मुख्यमंत्री इन रैलियों के जरिए उत्तर बंगाल में चुनावी माहौल को और धार देने की कोशिश करेंगी।

हालांकि मौसम विभाग ने क्षेत्र में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है, जिससे आयोजकों को भीड़ जुटाने में परेशानी की आशंका है। खासकर नक्सलबाड़ी में जहां एक ही मैदान में हेलीपैड और मंच बनाया गया है, वहां चुनौती और बढ़ सकती है।

इसके बावजूद तृणमूल कांग्रेस नेताओं का दावा है कि सभी तैयारियां पूरी हैं और कार्यक्रम सफल रहेगा। स्थानीय स्तर पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर भी प्रशासन सतर्क है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पहले ही उत्तर बंगाल पहुंच चुकी हैं और लगातार जनसभाओं के जरिए चुनाव प्रचार को तेज कर रही हैं।

संबंधित सामग्री

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

बीजेपी संगठन में बदलाव के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार में भी बड़े फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में संभावित कैबिनेट विस्तार और मंत्रालयों में बदलाव को लेकर कई तरह की अटकलें सामने

'खेला होबे दिवस' के जवाब में BJP का नया दांव, 'आयुष्मान दिवस' मनाने की तैयारी

'खेला होबे दिवस' के जवाब में BJP का नया दांव, 'आयुष्मान दिवस' मनाने की तैयारी

'खेला होबे दिवस' को लेकर पश्चिम बंगाल की राजनीति में BJP ने 'आयुष्मान दिवस' के जरिए जवाबी रणनीति अपनाई है।

बांकीपुर उपचुनाव: BJP उम्मीदवार ने क्यों वापस लिया नाम? सामने आई अंदरूनी वजह

बांकीपुर उपचुनाव: BJP उम्मीदवार ने क्यों वापस लिया नाम? सामने आई अंदरूनी वजह

बांकीपुर उपचुनाव में BJP उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने नामांकन वापस ले लिया। आधिकारिक तौर पर पारिवारिक कारण बताए गए, जबकि रिपोर्ट्स में अन्य राजनीतिक वजहों की भी चर्चा है।

PM मोदी के प्रेस कॉन्फ्रेंस न करने पर न्यूज़ीलैंड में उठा सवाल, विदेश दौरे में फिर हुई चर्चा

PM मोदी के प्रेस कॉन्फ्रेंस न करने पर न्यूज़ीलैंड में उठा सवाल, विदेश दौरे में फिर हुई चर्चा

न्यूज़ीलैंड दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं करने को लेकर सवाल पूछा गया। यह मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक और मीडिया हलकों में चर्चा का विषय बन गया।

राम मंदिर दान चोरी मामले में कन्हैया कुमार ने SC निगरानी में जांच की मांग की

राम मंदिर दान चोरी मामले में कन्हैया कुमार ने SC निगरानी में जांच की मांग की

कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने राम मंदिर दान चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग की। उन्होंने मौजूदा एसआईटी जांच की निष्पक्षता पर सवाल उठाए।