पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली

कानपुर में शराब ठेके के सेल्समैन हत्याकांड का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

कानपुर के बिधनू क्षेत्र में सेल्समैन हत्या मामले में पुलिस ने एक आरोपी को मुठभेड़ में पैर में गोली मारकर गिरफ्तार किया। दो अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी।

By : Local News of India
कानपुर में शराब ठेके के सेल्समैन हत्याकांड का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

कानपुर के बिधनू क्षेत्र में सेल्समैन हत्याकांड के आरोपी को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

आकांशा खटाना 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

उप्र के कानपुर में बिधनू थाना क्षेत्र अंतर्गत देशी शराब ठेके के सेल्समैन की पीट-पीटकर हत्या के मामले में कमिश्नरेट पुलिस ने रविवार देर रात एक आरोपित को पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। घायल को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसका इलाज पुलिस अभिरक्षा में चल रहा है। उसके दो अन्य फरार साथियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि बीती 25 फरवरी को भवानीपुर गांव में देशी शराब के ठेके पर सेल्समैन उदय सिंह की मारपीट के दौरान मौत हो गई थी। घटना के संबंध में थाना बिधनू में मुकदमा दर्ज कर एसीपी घाटमपुर कृष्णकांत यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई थी। रविवार को मुखबिर और सर्विलांस के माध्यम से सूचना मिली कि घटना में शामिल एक बदमाश सचेण्डी मार्ग की ओर जा रहा है।

इस पर पुलिस ने चेकिंग लगाकर आरोपित को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान उसने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपित के पैर में लग गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। डीसीपी ने बताया कि आरोपित की पहचान फतेहपुर जिले के रहने वाले छोटू उर्फ चांद उर्फ निसार के रूप में हुई है। शातिर पर पहले से ही लूट और चोरी के करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। मारपीट की घटना में शामिल उसके दो अन्य साथियों की तलाश के लिए पुलिस दबिश दे रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।

संबंधित सामग्री

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

18 साल बाद टूटा IPL का सबसे सफल रिश्ता, CSK से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

CSK और स्टीफन फ्लेमिंग का 18 साल पुराना साथ खत्म हो गया है। पांच बार की IPL चैंपियन टीम के कोच रहे फ्लेमिंग ने भावुक संदेश के साथ फ्रेंचाइजी को अलविदा कहा।