गढ़ा गांव के पास दर्दनाक सड़क हादसा

दवा लेने जा रहे दंपति पर पलटा मिनी ट्रक, पत्नी की मौत

कमरौली थाना क्षेत्र में दवा लेने जा रहे दंपति पर मिनी ट्रक पलट गया। पत्नी की मौके पर मौत, पति गंभीर घायल। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम भेजकर जांच शुरू की।

By : Local News of India
दवा लेने जा रहे दंपति पर पलटा मिनी ट्रक, पत्नी की मौत

लखनऊ–सुल्तानपुर हाईवे पर हादसा, मिनी ट्रक पलटने से महिला की मौत, पति गंभीर घायल।

आकांशा खटाना
लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया 

कमरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर गढ़ा गांव के पास मंगलवार को साइकिल से दवा लेने बाजार जा रहे दंपति के ऊपर अनियंत्रित मिनी ट्रक पलटा। हादसे में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आवश्यक वैधानिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

कमरौली थाना प्रभारी मुकेश कुमार पटेल ने बताया कि सूबेदार का पुरवा मजरेबहुआ गांव निवासी वसीम अपनी पत्नी अनवरी (60)काे साइकिल पर बैठाकर घर से दवा लेने के लिए निकले थे। वे अभी गढ़ा गांव के पास पहुंचे थे, तभी लखनऊ से सुल्तानपुर की ओर जा रही मिनी ट्रक पलट गया। उसके नीचे दबकर अनवरी की मौत हो गई और वसीम घायल हो गये। चालक वाहन छोड़कर भाग गया। घटना पर कुछ समय के लिए आवागमन बाधित हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायल को ट्रामा सेंटर जगदीशपुर में भर्ती कराया। वाहन को रास्ते से हटाकर आवागमन पूरी तरह से बहाल कराया गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित सामग्री

BJP दफ्तर में किंग कोबरा ने मचाया हड़कंप, AC में था छिपा

BJP दफ्तर में किंग कोबरा ने मचाया हड़कंप, AC में था छिपा

BJP कार्यालय में 5 फीट लंबा किंग कोबरा सांप मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि सांप जिलाध्यक्ष के कमरे के AC में लटका हुआ था। सांप को देखते ही कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई ।

मस्जिद मामले में हुदा जरीवाला पर कार्रवाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मस्जिद मामले में हुदा जरीवाला पर कार्रवाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में AAP की पूर्व प्रवक्ता हुदा जरीवाला की गिरफ्तारी का मामला सामने आया है। आरोप है कि उन्होंने मस्जिद ध्वस्तीकरण को लेकर टिप्पणी की थी जिसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई ।

पंजाब में DA को लेकर बड़ा फैसला, कर्मचारियों की हड़ताल खत्म

पंजाब में DA को लेकर बड़ा फैसला, कर्मचारियों की हड़ताल खत्म

पंजाब में सरकारी कर्मचारियों की DA की मांग को लेकर चल रही हड़ताल सरकार के साथ सहमति बनने के बाद खत्म हो गई है। कर्मचारियों और सरकार के बीच बातचीत के बाद मामला सुलझा, जिससे कर्मचारियों को राहत मिली ।

हूतियों ने दागीं दर्जनों मिसाइलें, सऊदी में मचा हड़कंप

हूतियों ने दागीं दर्जनों मिसाइलें, सऊदी में मचा हड़कंप

हूतियों ने सऊदी अरब पर दर्जनों मिसाइलें दागकर कई शहरों को निशाना बनाया। हमले के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया है और पाकिस्तान की सुरक्षा चिंताओं को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

दिल्ली के पूर्व चीफ सेक्रेटरी राकेश मेहता ने की आत्महत्या

दिल्ली के पूर्व चीफ सेक्रेटरी राकेश मेहता ने की आत्महत्या

दिल्ली के पूर्व चीफ सेक्रेटरी राकेश मेहता की नोएडा स्थित घर में मौत से सनसनी फैल गई। उनका शव पंखे से लटका मिला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।