लिसिका ग्रोवर
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
दिल्ली पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े एक संदिग्ध मॉड्यूल को लेकर बड़ा खुलासा किया है। जांच एजेंसियों के मुताबिक, मॉड्यूल दिल्ली के एक ऐतिहासिक मंदिर और सोनीपत के एक मशहूर ढाबे को निशाना बनाने की साजिश रच रहा था।
पुलिस के अनुसार, यह मॉड्यूल पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स के संपर्क में था और संवेदनशील स्थानों की रेकी की जा रही थी। जांच में यह भी सामने आया कि सैन्य कैंप और भीड़भाड़ वाले इलाकों को भी संभावित टारगेट की सूची में रखा गया था।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हैं। कई संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है और डिजिटल सबूतों को खंगाला जा रहा है।
अधिकारियों का कहना है कि समय रहते इनपुट मिलने से बड़ी साजिश को नाकाम किया गया। फिलहाल राजधानी और आसपास के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
जांच एजेंसियां इस नेटवर्क के अन्य लिंक और फंडिंग चैनल्स का भी पता लगाने की कोशिश कर रही हैं।