लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
ऋचा बर्नवाल
नई दिल्ली: लाल किला कार ब्लास्ट मामले में चल रही जांच के तहत एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में एनआईए (NIA) कोर्ट ने 9 आरोपियों की न्यायिक हिरासत को 13 जुलाई तक बढ़ाने का आदेश दिया है। यह फैसला मामले की सुनवाई के दौरान दिया गया, जिसमें जांच एजेंसी ने आगे की पूछताछ और साक्ष्य एकत्र करने के लिए अतिरिक्त समय की मांग की थी।
जांच एजेंसियों के अनुसार, यह मामला गंभीर सुरक्षा खतरे से जुड़ा हुआ है और इसके विभिन्न पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। आरोपियों से पूछताछ, डिजिटल सबूतों की जांच और नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने का काम जारी है।
अदालत ने सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए आरोपियों को फिलहाल न्यायिक हिरासत में रखने का आदेश दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे कई अहम खुलासे होने की संभावना है।
फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां इस ब्लास्ट से जुड़े संभावित सहयोगियों और पूरे नेटवर्क की पहचान करने में जुटी हुई हैं।