लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
मुस्कान
प्रसिद्ध तमिल लेखक और साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता पूमणि का 79 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन से तमिल साहित्य जगत में शोक की लहर है।
पूमणि को वर्ष 2014 में उनके चर्चित उपन्यास ‘अग्नाडी’ के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। यह उपन्यास 1899 के शिवकाशी और 1895 के कझुगुमलाई सांप्रदायिक दंगों की पृष्ठभूमि पर आधारित एक महाकाव्यात्मक कथा थी।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने पूमणि के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें राजकीय सम्मान देने की घोषणा की। साहित्य जगत में उनके योगदान और उनकी रचनाओं को लंबे समय तक याद किया जाएगा।
पूमणि ने अपनी लेखनी के माध्यम से ग्रामीण जीवन, सामाजिक मुद्दों और इतिहास से जुड़े विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया।