abhay-k-africa-poetry-book-cultural-heritage

कवि-राजनयिक अभय के की नई काव्य पुस्तक में अफ्रीका की सांस्कृतिक विरासत की झलक

कवि और राजनयिक अभय के की नई काव्य पुस्तक 'द अल्फाबेट्स ऑफ अफ्रीका' अफ्रीका के इतिहास, संस्कृति और सभ्यताओं को कविताओं के माध्यम से प्रस्तुत करती है।

By : Local News of India
कवि-राजनयिक अभय के की नई काव्य पुस्तक में अफ्रीका की सांस्कृतिक विरासत की झलक

अपनी नई काव्य पुस्तक 'द अल्फाबेट्स ऑफ अफ्रीका' के साथ कवि-राजनयिक अभय के।

लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 
ऋचा बर्नवाल 

भारतीय राजनयिक और कवि अभय के की नई काव्य पुस्तक 'द अल्फाबेट्स ऑफ अफ्रीका' चर्चा में है। इस संग्रह में कविताओं के माध्यम से अफ्रीकी महाद्वीप के इतिहास, संस्कृति, सभ्यताओं, प्रकृति, व्यक्तित्वों और सामाजिक जीवन को रचनात्मक अंदाज में प्रस्तुत किया गया है।

पुस्तक में कुल 180 कविताएं शामिल हैं, जिन्हें अंग्रेजी वर्णमाला के A से Z तक क्रमबद्ध किया गया है। इन कविताओं में अफ्रीका के विभिन्न देशों, ऐतिहासिक घटनाओं, साहित्य, वन्यजीवन, भोजन, महान नेताओं और सांस्कृतिक विरासत को समाहित किया गया है।

अभय के ने बताया कि यह पुस्तक उनके अफ्रीका प्रवास, यात्राओं और वहां के समाज को करीब से समझने के अनुभवों का परिणाम है। उनका उद्देश्य अफ्रीका से जुड़े प्रचलित पूर्वाग्रहों को तोड़ते हुए पाठकों को महाद्वीप की वास्तविक विविधता और समृद्ध विरासत से परिचित कराना है।

इससे पहले अभय के 'द अल्फाबेट्स ऑफ लैटिन अमेरिका', 'नालंदा: हाउ इट चेंज्ड द वर्ल्ड' और कई अन्य चर्चित पुस्तकों के लेखक रह चुके हैं। वर्तमान में वे भारतीय विदेश सेवा के वरिष्ठ अधिकारी हैं और साहित्य व कूटनीति दोनों क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

साहित्य जगत में इस काव्य संग्रह को अफ्रीका की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को कविता के माध्यम से समझने का एक अनूठा प्रयास माना जा रहा है।

संबंधित सामग्री

PM मोदी आज SRCC के शताब्दी समारोह में होंगे शामिल, छात्रों को करेंगे संबोधित

PM मोदी आज SRCC के शताब्दी समारोह में होंगे शामिल, छात्रों को करेंगे संबोधित

शिक्षक दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे।

PM मोदी ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार विजेता शिक्षकों से मुलाकात की।

PM मोदी ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार विजेता शिक्षकों से मुलाकात की।

शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के विजेता शिक्षकों से मुलाकात की। बातचीत में शिक्षा में नवाचार, तकनीक के इस्तेमाल,बच्चों की जिज्ञासा और आत्मविश्वास।

पाकिस्तान से टक्कर से पहले भारत की बढ़ी टेंशन, दुबई के ये 3 ‘दुश्मन’ बनेंगे रोड़ा

पाकिस्तान से टक्कर से पहले भारत की बढ़ी टेंशन, दुबई के ये 3 ‘दुश्मन’ बनेंगे रोड़ा

एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले से पहले टीम इंडिया की नजर जीत पर है। पाकिस्तान के खिलाफ भारत का पलड़ा मजबूत माना जा रहा है।

चिराग पासवान का बड़ा एक्शन, स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ शिकायत दर्ज

चिराग पासवान का बड़ा एक्शन, स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ शिकायत दर्ज

:<br/>चिराग पासवान ने स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए स्पष्ट किया है कि उनका स्वतंत्र भारद्वाज से कोई व्यक्तिगत रिश्ता या संबंध नहीं है।

बम की चिट्ठी, को-पायलट पर शक! अहमदाबाद में Air India Express की इमरजेंसी लैंडिंग से जुड़े चौंकाने वाले दावे

बम की चिट्ठी, को-पायलट पर शक! अहमदाबाद में Air India Express की इमरजेंसी लैंडिंग से जुड़े चौंकाने वाले दावे

सऊदी अरब के दम्माम से दिल्ली जा रही Air India Express की फ्लाइट को 31 अगस्त को बम की धमकी मिलने के बाद अहमदाबाद डायवर्ट कर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी।