लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
मुस्कान
जोधपुर में आज कवि, लेखक और अभिनेता शैलेश लोढ़ा के परिवार में शादी की शहनाइयां गूंज रही हैं। उनकी बेटी स्वरा लोढ़ा आज शाश्वत के साथ विवाह बंधन में बंधेंगी। इस शाही विवाह समारोह का आयोजन ऐतिहासिक उम्मेद भवन पैलेस में किया गया है, जहां पिछले कई दिनों से विवाह की रस्में जारी हैं।
शादी से पहले आयोजित संगीत समारोह का माहौल बेहद रंगारंग रहा। परिवार के सदस्यों और मेहमानों ने बॉलीवुड गीतों पर जमकर डांस किया। समारोह के दौरान फोटोशूट और सेलिब्रेशन के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिन्हें लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि विवाह समारोह में कई विशिष्ट अतिथि भी शामिल हो रहे हैं। राजस्थान की पारंपरिक संस्कृति के साथ मेहमानों का स्वागत किया गया और पूरे आयोजन को शाही अंदाज में सजाया गया है।
स्वरा लोढ़ा लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं और लेखन से जुड़ी हैं। उन्होंने अपनी मां डॉ. स्वाति लोढ़ा के साथ एक पुस्तक का सह-लेखन भी किया है। वहीं, शादी के मौके पर शैलेश लोढ़ा का परिवार और करीबी रिश्तेदार इस खास पल को यादगार बनाने में जुटे हैं।