गुरप्रीत कालरा
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
Narendra Modi ने मंगलवार को Delhi-Dehradun Economic Corridor का लोकार्पण किया, जो देश के प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में से एक है।
करीब 213 किलोमीटर लंबा यह छह लेन कॉरिडोर लगभग 12 हजार करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। इसके शुरू होने के बाद Delhi से Dehradun की यात्रा का समय छह घंटे से घटकर लगभग ढाई घंटे रह जाएगा।
इस कॉरिडोर में 10 इंटरचेंज, 3 रेलवे ओवरब्रिज, 4 बड़े पुल और 12 वे-साइड सुविधाएं विकसित की गई हैं। साथ ही इसमें एडवांस्ड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम भी लगाया गया है, जिससे यातायात और सुरक्षित होगा।
पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए इसमें 12 किलोमीटर लंबा वाइल्डलाइफ एलिवेटेड कॉरिडोर बनाया गया है, जिसे एशिया के सबसे लंबे कॉरिडोर में गिना जा रहा है। इसके अलावा 8 एनिमल पास, 200-200 मीटर के दो हाथी अंडरपास और 370 मीटर लंबी टनल का निर्माण भी किया गया है।
कॉरिडोर का एक हिस्सा जंगलों और पहाड़ियों के बीच से गुजरता है, जिसे इस तरह डिजाइन किया गया है कि पेड़ों की कटाई कम से कम हो और प्राकृतिक संतुलन बना रहे।
यह परियोजना न केवल यात्रा को तेज और सुगम बनाएगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का बेहतरीन उदाहरण भी पेश करती है।