dehradun-dav-college-masoom-sharma-case-11-april-2

देहरादून डीएवी कॉलेज कार्यक्रम में अभद्र भाषा का आरोप, गायक मासूम शर्मा पर केस दर्ज

देहरादून के डीएवी (पीजी) कॉलेज में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान कथित रूप से आपत्तिजनक भाषा के प्रयोग को लेकर हरियाणवी गायक मासूम शर्मा के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

By : Local News of India
देहरादून डीएवी कॉलेज कार्यक्रम में अभद्र भाषा का आरोप, गायक मासूम शर्मा पर केस दर्ज

देहरादून डीएवी कॉलेज कार्यक्रम में अभद्र भाषा का आरोप, गायक मासूम शर्मा पर केस दर्ज

लिसिका ग्रोवर 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

देहरादून के डीएवी (पीजी) कॉलेज में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान कथित रूप से अभद्र और आपत्तिजनक शब्दों के प्रयोग का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने हरियाणवी लोक गायक मासूम शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, छात्र प्रतिनिधि प्रांचल नौनी (सत्यम शिवम छात्र संगठन) की ओर से थाना डालनवाला में दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया कि 11 अप्रैल को कॉलेज परिसर में आयोजित सार्वजनिक मंच कार्यक्रम के दौरान गायक द्वारा अश्लील और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया। इससे वहां मौजूद छात्र-छात्राओं और आम लोगों की भावनाएं आहत हुईं।

तहरीर के आधार पर थाना डालनवाला में आरोपित के खिलाफ मु.अ.सं. 63/2026 के तहत भारतीय दंड संहिता की धाराएं 296, 352, 79 और 351(3) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना के बाद 12 अप्रैल की रात 11:16 बजे प्राथमिकी दर्ज की गई। फिलहाल मामले की विवेचना जारी है और जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित सामग्री

BJP दफ्तर में किंग कोबरा ने मचाया हड़कंप, AC में था छिपा

BJP दफ्तर में किंग कोबरा ने मचाया हड़कंप, AC में था छिपा

BJP कार्यालय में 5 फीट लंबा किंग कोबरा सांप मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि सांप जिलाध्यक्ष के कमरे के AC में लटका हुआ था। सांप को देखते ही कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई ।

मस्जिद मामले में हुदा जरीवाला पर कार्रवाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मस्जिद मामले में हुदा जरीवाला पर कार्रवाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में AAP की पूर्व प्रवक्ता हुदा जरीवाला की गिरफ्तारी का मामला सामने आया है। आरोप है कि उन्होंने मस्जिद ध्वस्तीकरण को लेकर टिप्पणी की थी जिसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई ।

पंजाब में DA को लेकर बड़ा फैसला, कर्मचारियों की हड़ताल खत्म

पंजाब में DA को लेकर बड़ा फैसला, कर्मचारियों की हड़ताल खत्म

पंजाब में सरकारी कर्मचारियों की DA की मांग को लेकर चल रही हड़ताल सरकार के साथ सहमति बनने के बाद खत्म हो गई है। कर्मचारियों और सरकार के बीच बातचीत के बाद मामला सुलझा, जिससे कर्मचारियों को राहत मिली ।

हूतियों ने दागीं दर्जनों मिसाइलें, सऊदी में मचा हड़कंप

हूतियों ने दागीं दर्जनों मिसाइलें, सऊदी में मचा हड़कंप

हूतियों ने सऊदी अरब पर दर्जनों मिसाइलें दागकर कई शहरों को निशाना बनाया। हमले के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया है और पाकिस्तान की सुरक्षा चिंताओं को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

दिल्ली के पूर्व चीफ सेक्रेटरी राकेश मेहता ने की आत्महत्या

दिल्ली के पूर्व चीफ सेक्रेटरी राकेश मेहता ने की आत्महत्या

दिल्ली के पूर्व चीफ सेक्रेटरी राकेश मेहता की नोएडा स्थित घर में मौत से सनसनी फैल गई। उनका शव पंखे से लटका मिला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।