मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिंगापुर में की बड़ी निवेश कूटनीति, प्रदेश में व...

मुख्यमंत्री-सिंगापुर-दीर्घकालिक-निवेश-चर्चा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिंगापुर में की बड़ी निवेश कूटनीति, प्रदेश में वैश्विक पूंजी लाने पर जोर

मुख्यमंत्री ने सिंगापुर दौरे के दौरान संप्रभु निवेश संस्था के साथ उत्तर प्रदेश में दीर्घकालिक निवेश के अवसरों पर चर्चा की।

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने  सिंगापुर में की बड़ी निवेश कूटनीति प्रदेश में वैश्विक पूंजी लाने पर जोर

मुख्यमंत्री-सिंगापुर-दीर्घकालिक-निवेश-चर्चा | LNI.one

अंजली  गुप्ता 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

मुख्यमंत्री ने सिंगापुर में संप्रभु निवेश संस्था के साथ दीर्घकालिक निवेश संभावनाओं पर की विस्तृत चर्चा

लखनऊ, 23 फरवरी। उत्तर प्रदेश को वैश्विक निवेश गंतव्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में मुख्यमंत्री ने अपने सिंगापुर दौरे के दौरान वहां की प्रमुख संप्रभु निवेश संस्था के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और उनकी टीम के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में प्रदेश में दीर्घकालिक निवेश की संभावनाओं पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया।     

 मुख्यमंत्री ने निवेशकों को उत्तर प्रदेश में अवसरों का अन्वेषण करने के लिए आमंत्रित करते हुए राज्य की नीतिगत स्थिरता, सुशासन, सुदृढ़ कानून-व्यवस्था, 25 करोड़ से अधिक की उपभोक्ता आबादी और तेजी से विकसित हो रहे अवसंरचना तंत्र को प्रमुख आकर्षण बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश देश की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में अग्रणी है और सरकार निवेशकों को सुरक्षित, पारदर्शी तथा अनुकूल वातावरण उपलब्ध करा रही है।

बैठक में औद्योगिक कॉरिडोर के किनारे लॉजिस्टिक्स एवं वेयरहाउसिंग अवसंरचना, अक्षय ऊर्जा व ऊर्जा भंडारण परियोजनाएं, डेटा सेंटर और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, उभरते शहरी केंद्रों में वाणिज्यिक रियल एस्टेट व समेकित टाउनशिप, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम पारिस्थितिकी तंत्र के अनुरूप फिनटेक एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म तथा भविष्य उन्मुख उद्योगों के लिए कौशल विकास जैसे क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार उत्तर प्रदेश को “फ्यूचर-रेडी” औद्योगिक और आर्थिक केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य में एक्सप्रेस-वे नेटवर्क, मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क, डिफेंस कॉरिडोर, डेटा सेंटर पार्क और नए औद्योगिक शहरों का तेजी से विकास हो रहा है, जो दीर्घकालिक निवेशकों के लिए स्थिर और लाभकारी अवसर प्रदान करते हैं।

उल्लेखनीय है कि राज्य में निवेश आमंत्रण के इसी क्रम में उप मुख्यमंत्री भी यूरोप के दौरे पर हैं।

संबंधित सामग्री

अमेरिका–दक्षिण कोरिया सैन्य अभ्यास के बीच उत्तर कोरिया ने 10 से अधिक मिसाइलों का किया परीक्षण

विदेश

अमेरिका–दक्षिण कोरिया सैन्य अभ्यास के बीच उत्तर कोरिया ने 10 से अधिक मिसाइलों का किया परीक्षण

अमेरिका और दक्षिण कोरिया के सैन्य अभ्यास के बीच उत्तर कोरिया ने 10 से अधिक कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किया, जिस पर जापान और दक्षिण कोरिया ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

‘तुम्बाड’ जैसा खौफ फिर लौटेगा: ‘मन पिशाच’ का डरावना ट्रेलर रिलीज

मनोरंजन

‘तुम्बाड’ जैसा खौफ फिर लौटेगा: ‘मन पिशाच’ का डरावना ट्रेलर रिलीज

फिल्म ‘तुम्बाड’ के मेकर राही अनिल बर्वे की नई फैंटेसी हॉरर फिल्म ‘मन पिशाच’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। महज 33 हजार रुपये के बजट में बनी इस फिल्म का ट्रेलर डर और रहस्य से भरपूर नजर आ रहा है।

Digital Detox: क्यों बढ़ रहा है ‘नो-फोन डे’ का ट्रेंड, लोग सप्ताह में एक दिन मोबाइल से बना रहे दूरी

जीवन शैली

Digital Detox: क्यों बढ़ रहा है ‘नो-फोन डे’ का ट्रेंड, लोग सप्ताह में एक दिन मोबाइल से बना रहे दूरी

लगातार मोबाइल और सोशल मीडिया के इस्तेमाल से मानसिक थकान बढ़ रही है। इससे बचने के लिए अब लोग ‘नो-फोन डे’ यानी सप्ताह में एक दिन डिजिटल डिटॉक्स अपनाने लगे हैं।

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री मधु मल्होत्रा का निधन, अमिताभ बच्चन के साथ दी थीं कई हिट फिल्में

मनोरंजन

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री मधु मल्होत्रा का निधन, अमिताभ बच्चन के साथ दी थीं कई हिट फिल्में

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री मधु मल्होत्रा का 72 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी जैसे सितारों के साथ कई चर्चित फिल्मों में काम किया था।

तनुश्री दत्ता का इंडस्ट्री पर फिर निशाना, बोलीं— ग्लैमर की दुनिया में नए कलाकारों का होता है शोषण

जीवन शैली

तनुश्री दत्ता का इंडस्ट्री पर फिर निशाना, बोलीं— ग्लैमर की दुनिया में नए कलाकारों का होता है शोषण

अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने मनोरंजन जगत में नए कलाकारों के शोषण और ग्लैमर की दुनिया की कड़वी सच्चाइयों को लेकर फिर खुलकर बयान दिया है।