सीबीएन ने पकड़ी अवैध ड्रग फैक्ट्री

मध्य प्रदेश में सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 52 किलो मेथाम्फेटामाइन जब्त, तीन गिरफ्तार

सीबीएन ने मध्य प्रदेश में बड़ी कार्रवाई करते हुए गुप्त फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। करीब 52 किलो मेथाम्फेटामाइन, 260 किलो रसायन और उपकरण जब्त कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया।

By : Local News of India
मध्य प्रदेश में सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 52 किलो मेथाम्फेटामाइन जब्त, तीन गिरफ्तार

मध्य प्रदेश में सीबीएन की छापेमारी के दौरान बरामद मेथाम्फेटामाइन और रसायन

आकांशा खटाना 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने मध्य प्रदेश में चलाए गए अब तक के सबसे बड़े अभियान में 43.820 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता वाली मेथाम्फेटामाइन (एमडी) और 260 किग्रा से अधिक रसायन और अत्याधुनिक उपकरण जब्त किए हैं। इस पूरे अभियान में करीब 52 किलोग्राम एमडी जब्त करके तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) के अधिकारियों ने मध्‍य प्रदेश के इंदौर जिले की महू तहसील के थवलय गांव में एक कारखाने का भंडाफोड़ किया। सीबीएन ने तीन दिनों तक चले इस अभियान में 43.820 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता वाली मेथम्फेटामाइन (एमडी), 260 किलोग्राम से अधिक रसायन और अत्याधुनिक उपकरण जब्त किए। इस पूरे अभियान में कुल 51.992 किलोग्राम मेथम्फेटामाइन जब्त की गई। इस दौरान बरामद सभी प्रतिबंधित सामग्री और रसायनों को एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के प्रावधानों के तहत जब्त किया गया। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की नीमच शाखा को मिली एक विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर सीबीएन टीम ने 13 फरवरी की रात को मंदसौर में एक बस में यात्रा कर रहे दो यात्रियों से 8.172 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता वाली क्रिस्टल एमडी बरामद की।

इस अभियान के दौरान मंदसौर के बीपीएल चौराहा पर पकड़े गए दोनों व्यक्तियों पर एनडीपीएस अधिनियम, 1985 की संबंधित धाराओं के तहत आरोप लगाए गए है, जिस घर में गुप्त प्रयोगशाला चल रही थी, उसके मालिक को भी कार्यवाही के दौरान हिरासत में लिया गया। कृत्रिम दवाओं के निर्माण और वितरण में शामिल व्यापक नेटवर्क की पहचान करने और उसे नष्ट करने के लिए आगे की जांच जारी है।

संबंधित सामग्री

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

18 साल बाद टूटा IPL का सबसे सफल रिश्ता, CSK से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

CSK और स्टीफन फ्लेमिंग का 18 साल पुराना साथ खत्म हो गया है। पांच बार की IPL चैंपियन टीम के कोच रहे फ्लेमिंग ने भावुक संदेश के साथ फ्रेंचाइजी को अलविदा कहा।