baisakhi-khalsa-sajna-divas-special-diwan

बैसाखी पर सजेगा विशेष दीवान, 11 अप्रैल को होगा अमृत संचार कार्यक्रम

बैसाखी और खालसा सजना दिवस के अवसर पर श्री गुरु सिंह सभा द्वारा 14 अप्रैल को विशेष दीवान और लंगर का आयोजन किया जाएगा। इससे पहले 11 अप्रैल को अमृत संचार कार्यक्रम भी होगा।

By : Local News of India
बैसाखी पर सजेगा विशेष दीवान, 11 अप्रैल को होगा अमृत संचार कार्यक्रम

लिसिका ग्रोवर 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

 

बैसाखी और खालसा सजना दिवस के पावन अवसर पर श्री गुरु सिंह सभा द्वारा विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

महासचिव गगनदीप सिंह सेठी ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 अप्रैल को मेन रोड स्थित गुरुद्वारा में अमृत संचार का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सिख धर्मावलंबियों के बच्चों को अमृत छकाया जाएगा।

इसके बाद 14 अप्रैल को बैसाखी के अवसर पर पीपी कंपाउंड स्थित गुरुनानक स्कूल सभागार में सुबह 10 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक विशेष दीवान सजाया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।

कार्यक्रम के दौरान गुरु का अटूट लंगर भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था रहेगी।

संबंधित सामग्री

'हर गली-मोहल्ले में दिखाएंगे खालड़ा की कहानी', 'सतलुज' विवाद पर सिख संगठन का बड़ा ऐलान

दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' को ZEE5 से हटाए जाने के बाद दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने फिल्म की सार्वजनिक स्क्रीनिंग और जसवंत सिंह खालड़ा पर जागरूकता अभियान चलाने का ऐलान किया।<br/>

125 साल पुराने गुरुद्वारे को गिराए जाने पर भारत का कड़ा विरोध, कहा- 'बेहद निंदनीय'

125 साल पुराने पाकिस्तानी गुरुद्वारे के ध्वस्तीकरण पर भारत ने कड़ा विरोध जताया।

उत्तराखंड सीमा पर हाई अलर्ट के बीच देहरादून पहुंचे निहंग सिख, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

उत्तराखंड सीमा पर हाई अलर्ट के बीच देहरादून पहुंचे निहंग सिख, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

उत्तराखंड सीमा पर कड़ी सुरक्षा के बावजूद निहंग सिख देहरादून पहुंच गए। प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ा दी है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।

रुद्रप्रयाग गुरुद्वारा विवाद: दो निहंग नीचे उतरे, पांच अब भी छत पर डटे

रुद्रप्रयाग गुरुद्वारा विवाद: दो निहंग नीचे उतरे, पांच अब भी छत पर डटे

रुद्रप्रयाग के नगरासू गुरुद्वारे में गतिरोध के बीच दो निहंग नीचे उतर आए, जबकि पांच अब भी छत पर डटे हैं। प्रशासन और पुलिस बातचीत से शांतिपूर्ण समाधान निकालने की कोशिश कर रहे हैं।

नगरासू गुरुद्वारे में तनाव, निहंग सिखों पर कब्जे और सेवादार को बंधक बनाने का आरोप

नगरासू गुरुद्वारे में तनाव, निहंग सिखों पर कब्जे और सेवादार को बंधक बनाने का आरोप

कर्णप्रयाग विवाद के बाद नगरासू गुरुद्वारे में तनाव बरकरार है। निहंग सिखों पर गुरुद्वारे पर कब्जा और सेवादार को बंधक बनाने का आरोप है। प्रशासन ने धारा 163 लागू कर 27 जून तक इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं