nihang-sikh-clash-nagarasu-gurdwara-tension-ukd

नगरासू गुरुद्वारे में तनाव, निहंग सिखों पर कब्जे और सेवादार को बंधक बनाने का आरोप

कर्णप्रयाग विवाद के बाद नगरासू गुरुद्वारे में तनाव बरकरार है। निहंग सिखों पर गुरुद्वारे पर कब्जा और सेवादार को बंधक बनाने का आरोप है। प्रशासन ने धारा 163 लागू कर 27 जून तक इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं

By : Local News of India
नगरासू गुरुद्वारे में तनाव, निहंग सिखों पर कब्जे और सेवादार को बंधक बनाने का आरोप

नगरासू गुरुद्वारे के बाहर सुरक्षा व्यवस्था संभालते पुलिसकर्मी और क्षेत्र में मौजूद स्थानीय लोग।

लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 
मुस्कान 

उत्तराखंड के चमोली जिले के कर्णप्रयाग क्षेत्र में स्थित नगरासू गुरुद्वारे को लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई है। बीते 16 जून को हुए विवाद के बाद शनिवार को हालात फिर चर्चा में आ गए, जब कुछ निहंग सिखों के गुरुद्वारे पहुंचने के बाद विवाद बढ़ने की खबर सामने आई।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि हेमकुंड साहिब यात्रा पर आए कुछ निहंग सिखों ने गुरुद्वारे पर कब्जा कर लिया और वहां मौजूद एक सेवादार को बंधक बना लिया। घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तथा स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास शुरू किए गए।

क्षेत्र में तनाव को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन धारा 163 लागू कर दी है। साथ ही किसी भी तरह की अफवाहों और भड़काऊ सामग्री के प्रसार को रोकने के लिए 27 जून तक इंटरनेट सेवाएं बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन दोनों पक्षों से बातचीत कर विवाद का समाधान निकालने की कोशिश कर रहा है। फिलहाल हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है।

संबंधित सामग्री

बद्रीनाथ धाम चढ़ावा चोरी मामला: निलंबित कर्मचारी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार, SIT कर रही जांच

बद्रीनाथ धाम चढ़ावा चोरी मामला: निलंबित कर्मचारी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार, SIT कर रही जांच

बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे की कथित अनियमितता मामले में निलंबित BKTC कर्मचारी प्रमोद नौटियाल को गिरफ्तार किया गया है। SIT मामले की जांच कर रही है।

मानसून का कहर: उत्तराखंड में भूस्खलन, J&K में फ्लैश फ्लड और हिमाचल में तूफान से तबाही

मानसून का कहर: उत्तराखंड में भूस्खलन, J&K में फ्लैश फ्लड और हिमाचल में तूफान से तबाही

देश के पहाड़ी राज्यों में मानसून ने रौद्र रूप दिखाया है। उत्तराखंड में भूस्खलन, जम्मू-कश्मीर में फ्लैश फ्लड और हिमाचल में तेज हवाओं व बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है।

सिलक्यारा टनल हादसे पर फिल्म बनाएंगे आमिर खान, कबीर खान करेंगे डायरेक्ट; 41 मजदूरों की होगी कहानी

सिलक्यारा टनल हादसे पर फिल्म बनाएंगे आमिर खान, कबीर खान करेंगे डायरेक्ट; 41 मजदूरों की होगी कहानी

आमिर खान सिलक्यारा टनल हादसे पर फिल्म बनाने की तैयारी में हैं। कबीर खान फिल्म को डायरेक्ट करेंगे। कहानी 17 दिनों तक सुरंग में फंसे 41 मजदूरों के रेस्क्यू ऑपरेशन पर आधारित होगी।

मसूरी के 19 होटलों पर पर्यावरणीय जुर्माना, प्रदूषण मानकों के उल्लंघन पर कार्रवाई

मसूरी के 19 होटलों पर पर्यावरणीय जुर्माना, प्रदूषण मानकों के उल्लंघन पर कार्रवाई

मसूरी में प्रदूषण नियंत्रण मानकों का पालन नहीं करने पर 19 होटलों पर पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति लगाई गई है। अधिकारियों ने नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

गंगोत्री नेशनल हाईवे पर बारिश का कहर, भूस्खलन और मलबे से यातायात प्रभावित

गंगोत्री नेशनल हाईवे पर बारिश का कहर, भूस्खलन और मलबे से यातायात प्रभावित

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में लगातार बारिश के कारण गंगोत्री नेशनल हाईवे पर भूस्खलन और मलबा आने से यातायात प्रभावित हुआ। प्रशासन और संबंधित एजेंसियां सड़क खोलने में जुटी हैं।