बिहार विधानसभा में गूंजा बगहा की सड़कों-पुल का मुद्दा

जर्जर मार्ग से ग्रामीणों को भारी परेशानी

बिहार विधानसभा में गूंजा बगहा की सड़कों-पुल का मुद्दा

बिहार विधानसभा के शून्यकाल में बगहा विधायक राम सिंह ने सड़क और पुल निर्माण का मुद्दा उठाया। बरसात में आवागमन बाधित होने पर सरकार से त्वरित कार्रवाई की मांग की।

बिहार विधानसभा में गूंजा बगहा की सड़कों-पुल का मुद्दा

बगहा के विकास की मांग सदन में | LNI.ONE

आकांशा खटाना 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

बिहार विधानसभा के शून्यकाल में बगहा विधानसभा क्षेत्र की आधारभूत संरचना से जुड़ी समस्याएं जोरदार ढंग से उठाई गईं। बगहा भाजपा विधायक राम सिंह ने पश्चिमी चम्पारण जिला अंतर्गत बगहा क्षेत्र की सड़कों एवं पुल निर्माण की मांग को लेकर विधायक ने सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया।विधायक ने शून्यकाल के दौरान बांसगांव मंझरिया पंचायत के ग्राम परसौनी से बजरंग टोला होते हुए ग्राम बुलहा डीह तक सड़क निर्माण तथा हरहा नदी पर पुल निर्माण कराने की मांग सदन में रखी।

उन्होंने कहा कि पुल के अभाव में बरसात के दिनों में ग्रामीणों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। सड़क और पुल निर्माण से हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा और क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। शून्यकाल में ही बगहा विधायक राम सिंह ने बगहा विधानसभा अंतर्गत पंचायत बीबी-बनकटवा के ग्राम करबोला–मझौवा कांटा से एनएच-727 पार कर बसंतपुर होते हुए ग्राम ढरवा तक सड़क निर्माण की मांग उठाई थी। उन्होंने कहा कि जर्जर मार्ग के कारण आमजन को आवागमन में परेशानी होती है।

विधायक ने कहा कि जनता की आवाज सदन तक पहुंचाना उनका कर्तव्य है और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए वे सदैव प्रतिबद्ध हैं। सरकार की ओर से मामलों को गंभीरता से लेने और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।स्थानीय लोगों ने विधायक द्वारा लगातार क्षेत्रीय समस्याओं को विधानसभा में उठाए जाने पर संतोष जताया है और जल्द ठोस कार्रवाई की उम्मीद जताई है।

संबंधित सामग्री

मुख्य सचिव अनु गर्ग की अध्यक्षता में वित्तीय स्थिति और बजट व्यय की समीक्षा

राज्य

मुख्य सचिव अनु गर्ग की अध्यक्षता में वित्तीय स्थिति और बजट व्यय की समीक्षा

बैठक में विभिन्न विभागों के बजट उपयोग, योजनाओं की प्रगति और वित्तीय प्रबंधन पर चर्चा की गई, साथ ही निर्धारित लक्ष्यों के अनुसार व्यय सुनिश्चित करने और विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

ओड़िशा सरकार ने लॉन्च किया गो-होमस्टे पोर्टल 

राज्य

ओड़िशा सरकार ने लॉन्च किया गो-होमस्टे पोर्टल 

ओड़िशा सरकार ने 5 मार्च को भुवनेश्वर में गो-होमस्टे पोर्टल लॉन्च किया, जिसका उद्देश्य होमस्टे पंजीकरण, प्रबंधन और प्रचार को ऑनलाइन माध्यम से सरल और पारदर्शी बनाना है।

विश्वगुरु या वैश्विक दबाव? तीस दिन की मोहलत ने भारत की कूटनीतिक स्वतंत्रता पर उठाए सवाल

विदेश

विश्वगुरु या वैश्विक दबाव? तीस दिन की मोहलत ने भारत की कूटनीतिक स्वतंत्रता पर उठाए सवाल

अमेरिका की ओर से मिली तीस दिन की मोहलत ने भारत की रणनीतिक स्वायत्तता पर नई बहस छेड़ दी है—क्या भारत सचमुच स्वतंत्र फैसले ले रहा है या वैश्विक दबावों में संतुलन साध रहा है।

दलित परिवार के पलायन मामले पर एसपी सख्त, सुरक्षा का भरोसा

ताजा खबर

दलित परिवार के पलायन मामले पर एसपी सख्त, सुरक्षा का भरोसा

फतेहाबाद के खारा खेड़ी गांव में दलित परिवार के पलायन मामले में पुलिस सक्रिय हुई। एसपी के निर्देश पर टीम ने पीड़ित से मुलाकात कर सुरक्षा का भरोसा दिया और आरोपियों पर नजर रखी जा रही है।

नेपाल चुनाव में सीपीएन-यूएमएल को बड़ा झटका, शुरुआती रुझानों में कई दिग्गज पीछे

राजनीति

नेपाल चुनाव में सीपीएन-यूएमएल को बड़ा झटका, शुरुआती रुझानों में कई दिग्गज पीछे

नेपाल प्रतिनिधि सभा चुनाव की शुरुआती मतगणना में सीपीएन-यूएमएल को बड़ा झटका लगता दिख रहा है। पार्टी के कई वरिष्ठ नेता पीछे चल रहे हैं, जबकि राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी कई सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।