औरैया-सड़क-हादसा-बिना-हेलमेट-मौत

औरैया में सड़क हादसा: बिना हेलमेट युवक की इलाज के दौरान मौत

औरैया में खराब सड़क के कारण हुए बाइक हादसे में बिना हेलमेट युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल है।

By : Local News of India
औरैया में सड़क हादसा: बिना हेलमेट युवक की इलाज के दौरान मौत

लिसिका ग्रोवर 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

 

औरैया के अछल्दा-अछियारी मार्ग पर हुए एक सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। यह हादसा मंगलवार अपराह्न करीब 3:40 बजे योगीराज महाविद्यालय के पास हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार खराब सड़क के कारण एक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे उस पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां से आगे सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

हादसे में भैसोल गांव निवासी सुधर सिंह (30) पुत्र राम औतार की मंगलवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया गया है कि हादसे के समय उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था, जिसके कारण उनके सिर में गंभीर चोट आई।

वहीं, हादसे में घायल दूसरे युवक अर्पित का इलाज कानपुर में जारी है।

शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

 

संबंधित सामग्री

किरेन रिजिजू और एना ब्रनाबिक की अहम मुलाकात, भारत-सर्बिया संसदीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर

किरेन रिजिजू और एना ब्रनाबिक की अहम मुलाकात, भारत-सर्बिया संसदीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सर्बियाई नेशनल असेंबली की अध्यक्ष एना ब्रनाबिक से मुलाकात कर भारत-सर्बिया के संसदीय आदान-प्रदान, द्विपक्षीय सहयोग और पारंपरिक मित्रता को मजबूत करने पर चर्चा की

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

आगरा RPF-डिप्टी SS विवाद पर भड़के BJP सांसद, बोले- वर्दी और सरकार दोनों की बदनामी

आगरा कैंट स्टेशन पर RPF और डिप्टी SS विवाद के बाद BJP सांसद ने नाराजगी जताई। उन्होंने घटना को वर्दी और सरकार की छवि खराब करने वाला बताया। मामले में RPF कर्मियों पर कार्रवाई हुई है।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

18 साल बाद टूटा IPL का सबसे सफल रिश्ता, CSK से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

CSK और स्टीफन फ्लेमिंग का 18 साल पुराना साथ खत्म हो गया है। पांच बार की IPL चैंपियन टीम के कोच रहे फ्लेमिंग ने भावुक संदेश के साथ फ्रेंचाइजी को अलविदा कहा।