असमिया सिनेमा के इतिहास को सीएम सरमा ने किया याद

असमिया सिनेमा की पहली फिल्म ‘जॉयमती’ की रिलीज को सीएम हिमंत सरमा ने किया याद

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने पहली असमिया फिल्म ‘जॉयमती’ की रिलीज की ऐतिहासिक तिथि को याद करते हुए सिनेमा उद्योग से जुड़े सभी लोगों को शुभकामनाएं दीं।

By : Local News of India
असमिया सिनेमा की पहली फिल्म ‘जॉयमती’ की रिलीज को सीएम हिमंत सरमा ने किया याद

असमिया सिनेमा की पहली फिल्म ‘जॉयमती’ की रिलीज को याद करते हुए मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों को शुभकामनाएं दीं।

आकांशा खटाना 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने पहली असमिया फिल्म ‘जॉयमती’ की रिलीज के ऐतिहासिक दिन को याद करते हुए राज्य के सिनेमा उद्योग से जुड़े सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक संदेश साझा करते हुए कहा कि 10 मार्च 1935 को कोलकाता के रौनक हॉल में फिल्म ‘जॉयमती’ के प्रदर्शन के साथ असम के फिल्म इतिहास में एक ऐतिहासिक क्षण दर्ज हुआ था। इस फिल्म ने असमिया सिनेमा की यात्रा की शुरुआत की और राज्य की सांस्कृतिक पहचान को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि फिल्म ‘जॉयमती’ ने अहोम काल की महिमा, त्याग और आत्मसम्मान की भावना को बड़े प्रभावशाली ढंग से पर्दे पर प्रस्तुत किया। फिल्म के माध्यम से उस दौर के इतिहास और गौरव को जीवंत रूप में दर्शकों के सामने रखा गया, जिसने लोगों के दिलों को गहराई से छू लिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उस अनुभव की गहराई का उल्लेख करते हुए प्रख्यात साहित्यकार लक्ष्मीनाथ बेजबरुवा ने कहा था कि “दो घंटे तक ऐसा लगा मानो हम अहोम राज्य में प्रवेश कर गए हों।” मुख्यमंत्री ने इस ऐतिहासिक अवसर पर फिल्म के निर्माता और असमिया सिनेमा के अग्रदूत रूपकोंवर ज्योतिप्रसाद अग्रवाला को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही असम के सिनेमा उद्योग से जुड़े सभी कलाकारों, तकनीशियनों और अन्य लोगों को शुभकामनाएं देते हुए उनके योगदान की सराहना की।

संबंधित सामग्री

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

18 साल बाद टूटा IPL का सबसे सफल रिश्ता, CSK से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

CSK और स्टीफन फ्लेमिंग का 18 साल पुराना साथ खत्म हो गया है। पांच बार की IPL चैंपियन टीम के कोच रहे फ्लेमिंग ने भावुक संदेश के साथ फ्रेंचाइजी को अलविदा कहा।