ओडिशा में फॉरेंसिक शिक्षा का नया केंद्र बनेगा NFSU

ओडिशा में CISF के 57वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे अमित शाह, NFSU परिसर की रखेंगे आधारशिला

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज ओडिशा के मुंडली में CISF के 57वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करेंगे। भुवनेश्वर में NFSU परिसर की आधारशिला और कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

By : Local News of India
ओडिशा में CISF के 57वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे अमित शाह, NFSU परिसर की रखेंगे आधारशिला

ओडिशा के मुंडली में CISF के 57वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह।

आकांशा खटाना 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह आज ओडिशा के मुंडली में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के 57वें स्थापना दिवस समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करेंगे। गृह मंत्रालय के अनुसार, शाह इस अवसर पर भुवनेश्वर में राष्ट्रीय फॉरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (एनएफएसयू) के नए परिसर की आधारशिला रखेंगे। इसके साथ ही वह एनएफएसयू के ट्रांजिट परिसर का वर्चुअल उद्घाटन भी करेंगे। गृहमंत्री एनएफएसयू परिसर के निकट केंद्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (सीएफएसएल) का भूमि पूजन करेंगे।

कार्यक्रम में केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, केंद्रीय गृह सचिव, एनएफएसयू के संस्थापक कुलपति और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे। इस दौरान शाह गृह मंत्रालय की विभिन्न पहलों के अंतर्गत पुलिस अवसंरचना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कई पुलिस स्टेशन भवनों का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे तथा कई पुलिस स्टेशनों में कमांड एवं नियंत्रण और अन्य सुविधाओं का भी उद्घाटन करेंगे।

इसके अतिरिक्त भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान भुवनेश्वर और राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के साथ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर भी किए जाएंगे। एनएफएसयू का भुवनेश्वर कैंपस राज्य में फॉरेंसिक और जांच से जुड़े बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। ओडिशा सरकार द्वारा आवंटित 40 एकड़ भूमि पर बनने वाले इस स्थायी परिसर को फॉरेंसिक और संबद्ध विज्ञानों के उत्कृष्टता केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।

एनएफएसयू का यह अस्थायी परिसर तीन शैक्षणिक कार्यक्रमों — एमएससी फॉरेंसिक साइंस, एमएससी डिजिटल फॉरेंसिक्स और सूचना सुरक्षा तथा एलएलएम साइबर कानून एवं साइबर अपराध जांच के साथ अपना संचालन शुरू कर रहा है।

संबंधित सामग्री

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

18 साल बाद टूटा IPL का सबसे सफल रिश्ता, CSK से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

CSK और स्टीफन फ्लेमिंग का 18 साल पुराना साथ खत्म हो गया है। पांच बार की IPL चैंपियन टीम के कोच रहे फ्लेमिंग ने भावुक संदेश के साथ फ्रेंचाइजी को अलविदा कहा।