गर्मी बढ़ते ही अलवर प्रशासन सक्रिय, पेयजल सप्लाई क

अलवर में बढ़ती गर्मी के बीच पेयजल व्यवस्था पर प्रशासन अलर्ट, फील्ड में उतरे अधिकारी

अलवर में बढ़ती गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने पेयजल व्यवस्था को लेकर निरीक्षण तेज कर दिया है और अधिकारियों को सप्लाई सुचारु रखने के निर्देश दिए हैं।

By : Local News of India
अलवर में बढ़ती गर्मी के बीच पेयजल व्यवस्था पर प्रशासन अलर्ट, फील्ड में उतरे अधिकारी

लिसिका ग्रोवर 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

 

अलवर। जिले में बढ़ती गर्मी को देखते हुए पेयजल व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला के निर्देश पर शनिवार अलसुबह अधिकारियों ने फील्ड में पहुंचकर जल आपूर्ति व्यवस्था का निरीक्षण किया और आमजन से सीधे फीडबैक लिया।

अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) बीना महावर ने अलवर शहर के अल्कापुरी, शिवाजी पार्क और वीर सावरकर नगर सहित विभिन्न क्षेत्रों में घर-घर जाकर पेयजल आपूर्ति की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान जलदाय विभाग के अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान नई बोरिंग में विद्युत कनेक्शन मिलते ही उन्हें तुरंत चालू करने, खराब मोटर और उपकरणों की मरम्मत करने तथा पाइपलाइन लीकेज को तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।

वहीं जिले के सभी उपखंड अधिकारियों और तहसीलदारों ने अपने-अपने क्षेत्रों में निरीक्षण कर टेल एंड क्षेत्रों तक पानी की सप्लाई सुचारु रखने के निर्देश दिए। जहां जरूरत हो, वहां टैंकरों के माध्यम से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा गया।

प्रशासन ने राइजिंग लाइन से अवैध कनेक्शन हटाने और पेयजल से संबंधित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश भी दिए हैं।

राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत जिला प्रशासन लगातार पेयजल व्यवस्था की निगरानी कर रहा है। जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला स्वयं भी पूर्व में औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले चुकी हैं।

 

 

संबंधित सामग्री

ग्रामीण जलापूर्ति को मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम, राज्यों के साथ साझा हुए दो अहम दस्तावेज

ग्रामीण जलापूर्ति को मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम, राज्यों के साथ साझा हुए दो अहम दस्तावेज

विभागीय शिखर सम्मेलन-2026 के दूसरे दिन केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल की उपस्थिति में ग्रामीण जलापूर्ति के लिए DSS और O&M मैनुअल राज्यों के साथ साझा किए गए।

गुजरात में बन रहे देश के पहले एयर-फिल्ड रबर डैम, पानी भंडारण और सिंचाई में मिलेगी बड़ी मदद

गुजरात में पहली बार एयर-फिल्ड रबर डैम बनाए जा रहे हैं। ये परियोजनाएं जल भंडारण, सिंचाई और बाढ़ प्रबंधन में मदद करेंगी।

एल एन आई न्यूज़ एजेंसी,

जयपुर के कई इलाकों में 24 घंटे बंद रहेगा इंटरनेट,  JDA करेगा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई,

एल एन आई न्यूज़ एजेंसी, जयपुर के कई इलाकों में 24 घंटे बंद रहेगा इंटरनेट, JDA करेगा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई,

जयपुर में JDA की प्रस्तावित अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के मद्देनजर प्रशासन ने 7 जून की मध्यरात्रि से 8 जून की मध्यरात्रि तक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद रखने का निर्णय लिया है।

47°C की प्रचंड गर्मी से तप रहा उत्तर भारत, कई शहरों में रेड अलर्ट; सड़कों पर पसरा सन्नाटा

47°C की प्रचंड गर्मी से तप रहा उत्तर भारत, कई शहरों में रेड अलर्ट; सड़कों पर पसरा सन्नाटा

उत्तर भारत इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है। कई शहरों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। IMD ने कई राज्यों में हीटवेव और रेड अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी का कहर, आज 45°C तक पहुंचेगा तापमान, ऑरेंज अलर्ट जारी

दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी का कहर, आज 45°C तक पहुंचेगा तापमान, ऑरेंज अलर्ट जारी

राजधानी दिल्ली और NCR में गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। मौसम विभाग ने हीटवेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।