मोदी-ट्रंप ट्रेड डील रद्द करने की मांग को लेकर आप का प्रदर्शन

पार्टी ने सरकार से डील की शर्तें

मोदी-ट्रंप ट्रेड डील रद्द करने की मांग को लेकर आप का प्रदर्शन

जौनपुर, (आप) के जिलाध्यक्ष राम रतन विश्वकर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन

मोदी-ट्रंप ट्रेड डील रद्द करने की मांग को लेकर आप का प्रदर्शन

मोदी-ट्रंप ट्रेड डील रद्द करने की मांग को लेकर आप का प्रदर्शन | LNI.one

पिंकी कुमारी 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

जौनपुर, आम आदमी पार्टी (आप) के जिलाध्यक्ष राम रतन विश्वकर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई कथित ट्रेड डील को तत्काल रद्द करने की मांग की।जिलाध्यक्ष राम रतन विश्वकर्मा ने आरोप लगाया कि यह समझौता देश के किसानों और आम नागरिकों के हितों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि डील की शर्तों, संभावित लाभार्थियों और दूरगामी प्रभावों को लेकर देशभर में गंभीर चिंताएं हैं। पार्टी का आरोप है कि इस समझौते पर न तो संसद को विश्वास में लिया गया और न ही जनता के समक्ष पारदर्शिता बरती गई।उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुछ भारतीय उद्योग समूहों के खिलाफ वित्तीय अनियमितताओं से जुड़ी कार्रवाई सामने आई है, ऐसे में इस डील की संवेदनशीलता पर सवाल उठना स्वाभाविक है। पार्टी ने पूर्व में हुई राफेल डील का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकारी निर्णयों से चुनिंदा कॉरपोरेट समूहों को लाभ पहुंचाने के आरोप लगे थे। आप नेताओं ने दावा किया कि प्रस्तावित व्यवस्था के तहत अमेरिका भारतीय उत्पादों पर 18 प्रतिशत शुल्क लगाएगा, जबकि भारत अमेरिकी उत्पादों पर शून्य शुल्क वसूलेगा। उन्होंने आशंका जताई कि कृषि बाजार खुलने से सब्सिडी प्राप्त अमेरिकी किसानों के मुकाबले भारतीय किसान प्रतिस्पर्धा नहीं कर पाएंगे। पार्टी ने सरकार से डील की शर्तें सार्वजनिक कर पुनर्विचार की मांग की है।
 
संबंधित सामग्री

जलवायु परिवर्तन से नैनीताल में घट रहे जल स्रोत, कुमाऊं विश्वविद्यालय के शोध में खुलासा

ताजा खबर

जलवायु परिवर्तन से नैनीताल में घट रहे जल स्रोत, कुमाऊं विश्वविद्यालय के शोध में खुलासा

कुमाऊं विश्वविद्यालय में हुए शोध में सामने आया कि जलवायु परिवर्तन के कारण नैनीताल के बलिया नदी जलग्रहण क्षेत्र में जल स्रोत घट रहे हैं और कई पारंपरिक स्रोत सूख चुके हैं।

ऑपरेशन सिंदूर टिप्पणी मामला हरियाणा सरकार ने प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद के खिलाफ अभियोजन से किया इनकार

ताजा खबर

ऑपरेशन सिंदूर टिप्पणी मामला हरियाणा सरकार ने प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद के खिलाफ अभियोजन से किया इनकार

ऑपरेशन सिंदूर टिप्पणी मामले में हरियाणा सरकार ने अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद के खिलाफ अभियोजन चलाने से इनकार कर दिया। सरकार ने इसकी जानकारी सुप्रीम कोर्ट को दी।

ड्रोन हमले के बाद दुबई एयरपोर्ट अस्थायी रूप से बंद, काठमांडू से दुबई की सभी उड़ानें रद्द

ताजा खबर

ड्रोन हमले के बाद दुबई एयरपोर्ट अस्थायी रूप से बंद, काठमांडू से दुबई की सभी उड़ानें रद्द

दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के पास ड्रोन हमले के बाद ईंधन टैंक में आग लग गई। सुरक्षा कारणों से एयरपोर्ट बंद कर दिया गया, जिससे काठमांडू से दुबई की सभी उड़ानें रद्द हुईं।

पलामू में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद के बाद उठाया कदम

ताजा खबर

पलामू में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद के बाद उठाया कदम

पलामू के रामगढ़ थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।

गैस सिलेंडर की किल्लत पर आसनसोल में सड़क जाम, ग्राहकों ने जीटी रोड पर किया प्रदर्शन

ताजा खबर

गैस सिलेंडर की किल्लत पर आसनसोल में सड़क जाम, ग्राहकों ने जीटी रोड पर किया प्रदर्शन

आसनसोल में गैस सिलेंडर की कथित किल्लत से नाराज ग्राहकों ने एलआईसी मोड़ पर जीटी रोड जाम कर प्रदर्शन किया। पुलिस के समझाने पर स्थिति नियंत्रित हुई।