जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर किया उलटफेर

टी‑20 विश्व कप 2026 में बड़ा उलटफेर: जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया

टी-20 विश्व कप 2026 में जिम्बाब्वे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मजबूत मानी जा रही ऑस्ट्रेलियाई टीम को 23 रन से हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया। जीत से जिम्बाब्वे की सुपर-8 में पहुंचने की उम्मीदें मजबूत हो गई

By : Local News of India
टी‑20 विश्व कप 2026 में बड़ा उलटफेर: जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया

जिम्बाब्वे की मजबूत गेंदबाजी, ऑस्ट्रेलिया 23 रन से हारा

आकांशा खटाना
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
टी-20 विश्व कप 2026 में शुक्रवार को एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जब जिम्बाब्वे ने मजबूत मानी जा रही ऑस्ट्रेलियाई टीम को 23 रन से हराकर सबको चौंका दिया। कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस ग्रुप-बी मुकाबले में जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 169/2 का मजबूत स्कोर खड़ा किया। जिम्बाब्वे की पारी की नींव ओपनर ब्रायन बेनेट ने रखी, जिन्होंने नाबाद 64 रन बनाए। उनके अलावा तदिवानाशे मारुमानी ने 35 रन, रयान बर्ल ने 35 रन और कप्तान सिकंदर रज़ा ने तेज 25 रन बनाकर टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया।

170 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही और नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। मैट रेनशॉ ने 65 रनों की जुझारू पारी खेली, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से पर्याप्त सहयोग नहीं मिला। जिम्बाब्वे की ओर से ब्लेसिंग मुज़रबानी और ब्रैड इवांस ने शानदार गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी क्रम को दबाव में रखा।आखिरकार पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 19.3 ओवर में 146 रन पर सिमट गई और जिम्बाब्वे ने मैच 23 रन से जीत लिया। यह जीत कई मायनों में खास रही। रिपोर्ट्स के अनुसार, जिम्बाब्वे ने 19 साल बाद टी-20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया को हराया और इस जीत के साथ सुपर-8 की दौड़ में अपनी स्थिति भी मजबूत कर ली।

संबंधित सामग्री

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

नीलामी की चमक से अलग टीम इंडिया की चुनौती, श्रेयस अय्यर को मिला बड़ा सबक

नीलामी की चमक से अलग टीम इंडिया की चुनौती, श्रेयस अय्यर को मिला बड़ा सबक

IPL में कप्तानी और नीलामी की सफलता के बाद श्रेयस अय्यर को इंटरनेशनल क्रिकेट की कठिन चुनौतियों का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड दौरे ने उन्हें बड़ा सबक दिया।

18 साल बाद टूटा IPL का सबसे सफल रिश्ता, CSK से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

CSK और स्टीफन फ्लेमिंग का 18 साल पुराना साथ खत्म हो गया है। पांच बार की IPL चैंपियन टीम के कोच रहे फ्लेमिंग ने भावुक संदेश के साथ फ्रेंचाइजी को अलविदा कहा।

भारत में होने वाले टी20 विश्व कप से हटने के कारणों की जांच के लिए बांग्लादेश ने बनाई समिति

बांग्लादेश ने भारत में होने वाले आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप से अपनी टीम की वापसी के कारणों की जांच के लिए एक समिति गठित की है।

क्रांति गौड़ ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स टेस्ट ऑनर्स बोर्ड पर नाम दर्ज कराने वाली पहली महिला बनीं

क्रांति गौड़ ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स टेस्ट ऑनर्स बोर्ड पर नाम दर्ज कराने वाली पहली महिला बनीं

क्रांति गौड़ ने लॉर्ड्स टेस्ट में पांच विकेट लेकर इतिहास रच दिया और ऑनर्स बोर्ड पर नाम दर्ज कराने वाली पहली महिला बनीं।