अंजली गुप्ता
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया l
नई दिल्ली, 01 अप्रैल। भारतीय क्रिकेट टीम जुलाई 2026 में जिम्बाब्वे दौरे पर जाएगी, जहां दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला खेली जाएगी।
यह सभी मुकाबले हरारे स्पोर्ट्स क्लब में आयोजित होंगे। सीरीज की शुरुआत 23 जुलाई से होगी और 26 जुलाई तक तीनों मैच पूरे कर लिए जाएंगे।
इस दौरे को खास इसलिए भी माना जा रहा है क्योंकि बड़े टूर्नामेंट्स के बीच टीम मैनेजमेंट को युवा खिलाड़ियों को मौका देने का अवसर मिल सकता है। ऐसे में नए चेहरों को परखने और टीम संयोजन में बदलाव की संभावना भी जताई जा रही है।
भारतीय क्रिकेट टीम ने पिछली बार 2024 में जिम्बाब्वे का दौरा किया था, जहां पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेली गई थी।
? सीरीज का पूरा शेड्यूल
- पहला टी-20: 23 जुलाई 2026, हरारे
- दूसरा टी-20: 25 जुलाई 2026, हरारे
- तीसरा टी-20: 26 जुलाई 2026, हरारे
इस दौरे के बाद जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम जनवरी 2027 में भारत दौरे पर आएगी, जहां तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। ये मुकाबले कोलकाता, हैदराबाद और मुंबई में आयोजित होंगे।