harmanpreet-kaur-asian-games-squad-2026

एशियन गेम्स में हरमनप्रीत कौर संभालेंगी कमान, फिटनेस पर निर्भर श्रेयांका पाटिल की जगह

बीसीसीआई ने 2026 एशियन गेम्स के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया है। हरमनप्रीत कौर टीम की कप्तानी करेंगी, जबकि श्रेयांका पाटिल का चयन फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर रहेगा।

By : Local News of India

एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय महिला टीम घोषित, हरमनप्रीत कौर को मिली कप्तानी।

लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 
ऋचा बर्नवाल 

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सितंबर में जापान के आइची-नागोया में होने वाले 2026 एशियन गेम्स के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी है। टीम की कमान हरमनप्रीत कौर के हाथों में रहेगी, जबकि स्मृति मंधाना उपकप्तान होंगी। भारत मौजूदा चैंपियन के रूप में टूर्नामेंट में उतरेगा।

15 सदस्यीय टीम में शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, रेणुका ठाकुर, राधा यादव और अरुंधति रेड्डी जैसे प्रमुख खिलाड़ियों को जगह मिली है। विकेटकीपर के रूप में जी. कमलिनी को भी टीम में शामिल किया गया है।

ऑफ स्पिनर श्रेयांका पाटिल को भी टीम में चुना गया है, लेकिन उनका चयन बीसीसीआई की मेडिकल टीम से फिटनेस क्लीयरेंस मिलने पर ही अंतिम होगा। वह हाल ही में टखने की चोट के कारण महिला टी20 विश्व कप से बाहर हो गई थीं।

संबंधित सामग्री

नीलामी की चमक से अलग टीम इंडिया की चुनौती, श्रेयस अय्यर को मिला बड़ा सबक

नीलामी की चमक से अलग टीम इंडिया की चुनौती, श्रेयस अय्यर को मिला बड़ा सबक

IPL में कप्तानी और नीलामी की सफलता के बाद श्रेयस अय्यर को इंटरनेशनल क्रिकेट की कठिन चुनौतियों का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड दौरे ने उन्हें बड़ा सबक दिया।

क्रांति गौड़ ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स टेस्ट ऑनर्स बोर्ड पर नाम दर्ज कराने वाली पहली महिला बनीं

क्रांति गौड़ ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स टेस्ट ऑनर्स बोर्ड पर नाम दर्ज कराने वाली पहली महिला बनीं

क्रांति गौड़ ने लॉर्ड्स टेस्ट में पांच विकेट लेकर इतिहास रच दिया और ऑनर्स बोर्ड पर नाम दर्ज कराने वाली पहली महिला बनीं।

भारत A पुरुष टीम दिसंबर में नेपाल दौरे पर जाएगी, खेलेगी तीन मैचों की T20 सीरीज

भारत A पुरुष क्रिकेट टीम दिसंबर में नेपाल का दौरा करेगी, जहां दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की T20 सीरीज खेली जाएगी।

स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, 300 इंटरनेशनल मैच खेलने वाली तीसरी भारतीय महिला क्रिकेटर बनीं

स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, 300 इंटरनेशनल मैच खेलने वाली तीसरी भारतीय महिला क्रिकेटर बनीं

स्मृति मंधाना ने 300 अंतरराष्ट्रीय मैच पूरे कर भारतीय महिला क्रिकेट में खास उपलब्धि हासिल की है।

विराट कोहली का यूके में चुपके से बनाया गया वीडियो, RCB साथी ने बताई पूरी घटना

आरसीबी के एक साथी खिलाड़ी ने खुलासा किया कि यूके में विराट कोहली का बिना अनुमति वीडियो बनाया गया था।