लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
ऋचा बर्नवाल
मुंबई/बेंगलुरु: भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या के मुंबई इंडियंस छोड़कर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) में शामिल होने की खबरों ने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी थी। हालांकि सामने आई जानकारी के मुताबिक हार्दिक ने मुंबई इंडियंस का साथ नहीं छोड़ा है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, हार्दिक पंड्या ने अपना ट्रेनिंग बेस मुंबई से बेंगलुरु शिफ्ट किया है। उन्होंने BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के पास अपना नया ट्रेनिंग सेटअप तैयार किया है, ताकि फिटनेस और रिहैब पर बेहतर तरीके से काम कर सकें।
इस फैसले का मुख्य कारण मुंबई में रोजाना ट्रेनिंग के लिए आने-जाने में होने वाली परेशानी बताई जा रही है। बेंगलुरु में BCCI की हाई परफॉर्मेंस सुविधाओं का फायदा हार्दिक को मिलेगा।
हार्दिक का RCB में शामिल होना सिर्फ अफवाह बताया जा रहा है। फिलहाल वह अपने करियर और फिटनेस को बेहतर बनाने के लिए ट्रेनिंग व्यवस्था में बदलाव कर रहे हैं।