लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
ऋचा बर्नवाल
ज़ाग्रेब (क्रोएशिया): विश्व शतरंज चैंपियन डी. गुकेश और भारत के युवा ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंद बुधवार से शुरू हो रहे ग्रैंड चेस टूर के ज़ाग्रेब रैपिड एंड ब्लिट्ज टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती की अगुवाई करेंगे। यह टूर्नामेंट ग्रैंड चेस टूर 2026 का तीसरा चरण है, जिसमें दुनिया के कई शीर्ष ग्रैंडमास्टर्स हिस्सा ले रहे हैं।
गुकेश ने हाल ही में क्लासिकल शतरंज से सीमित ब्रेक लेने की बात कही थी, लेकिन उन्होंने इस प्रतिष्ठित रैपिड और ब्लिट्ज प्रतियोगिता में खेलने का फैसला किया है। वहीं प्रज्ञानानंद नॉर्वे चेस 2026 का खिताब जीतकर शानदार फॉर्म में हैं और उनसे तेज प्रारूप में भी बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।
टूर्नामेंट में नौ राउंड रैपिड और 18 राउंड ब्लिट्ज मुकाबले खेले जाएंगे। खिलाड़ियों को हर जीत के साथ महत्वपूर्ण अंक मिलेंगे, जो ग्रैंड चेस टूर की ओवरऑल रैंकिंग के लिए भी अहम होंगे। प्रतियोगिता में जर्मनी के विंसेंट कीमर, फ्रांस के अलीरेज़ा फिरोज़ा, नीदरलैंड के अनीश गिरी और उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी चुनौती पेश करेंगे।