गुरप्रीत कालरा
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के कैबिनेट विस्तार के बाद अब विभागों के बंटवारे को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद सबसे ज्यादा चर्चा लोक निर्माण विभाग यानी PWD मंत्रालय को लेकर हो रही है।
राजनीतिक सूत्रों के अनुसार PWD विभाग को सरकार का बेहद अहम मंत्रालय माना जाता है क्योंकि इससे सड़क, एक्सप्रेसवे और बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट सीधे जुड़े होते हैं। ऐसे में बीजेपी संगठन और सरकार दोनों स्तर पर इस विभाग को लेकर मंथन जारी है।
लखनऊ के राजनीतिक गलियारों में कई वरिष्ठ नेताओं के नाम चर्चा में बताए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि सरकार जातीय और क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए विभागों का अंतिम फैसला ले सकती है।
वहीं विपक्ष भी विभागों के बंटवारे पर नजर बनाए हुए है और इसे आने वाले राजनीतिक समीकरणों से जोड़कर देखा जा रहा है। अब सबकी नजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अंतिम फैसले पर टिकी है।