PM MODI SANSKRIT MESSAGE

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, कहा—आंतरिक ज्ञान ही राष्ट्र प्रगति का आधार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर आंतरिक ज्ञान के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यही ज्ञान राष्ट्र की प्रगति का मूल आधार है।

By : Local News of India
पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, कहा—आंतरिक ज्ञान ही राष्ट्र प्रगति का आधार

पीएम मोदी का संदेश—आंतरिक ज्ञान को अपनाएं, यही है राष्ट्र प्रगति की असली ताकत

गुरप्रीत कालरा 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

नई दिल्ली, 9 अप्रैल। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने गुरुवार को आंतरिक ज्ञान के महत्व को रेखांकित करते हुए एक संस्कृत सुभाषित साझा किया। उन्होंने कहा कि भारत की समृद्ध विरासत और संस्कृति हमेशा यह सिखाती रही है कि सच्चा ज्ञान और उसका सही उपयोग ही किसी भी राष्ट्र की प्रगति का मूल आधार होता है।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने संदेश में लिखा कि आज का युवा इसी मार्ग पर चलते हुए एक समृद्ध और सशक्त भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभा रहा है।

उन्होंने संस्कृत में यह सुभाषित साझा किया—

“अन्तःस्थमेव यज्ज्ञानं ज्ञानादपि च यत्परम्।
तदेव सर्वसंसारसारं सद्भिरुपास्यते॥”

प्रधानमंत्री ने इसका अर्थ स्पष्ट करते हुए कहा कि जो ज्ञान हमारे भीतर मौजूद है और जो बाहरी ज्ञान से भी श्रेष्ठ है, वही इस संसार का वास्तविक सार है। महान और विद्वान व्यक्ति इसी आंतरिक ज्ञान को सर्वोच्च मानते हैं और उसकी उपासना करते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि देश की युवा शक्ति इसी मूल्य-आधारित सोच को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।

संबंधित सामग्री

विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर SGT यूनिवर्सिटी में फुट असेसमेंट और बॉडी कम्पोजिशन स्क्रीनिंग कैंप

विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर SGT यूनिवर्सिटी में फुट असेसमेंट और बॉडी कम्पोजिशन स्क्रीनिंग कैंप

गुरुग्राम स्थित SGT यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ फिजियोथेरेपी ने विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के अवसर पर ऑटो बॉक हेल्थकेयर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से फुट असेसमेंट एवं बॉडी कम्पोजिशन स्क्रीनिंग कैंप का

वोटर लिस्ट में राघव चड्ढा का नाम जुड़ने पर AAP का सवाल

वोटर लिस्ट में राघव चड्ढा का नाम जुड़ने पर AAP का सवाल

दिल्ली की वोटर लिस्ट में AAP नेता राघव चड्ढा का नाम जुड़ने को लेकर पार्टी ने सवाल उठाए हैं। AAP ने चुनाव आयोग से पूछा है कि राघव चड्ढा का नाम वोटर लिस्ट में कैसे जोड़ा गया ।

अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, 4.2 तीव्रता का भूकंप; 215 KM नीचे था केंद्र

अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, 4.2 तीव्रता का भूकंप; 215 KM नीचे था केंद्र

अफगानिस्तान में बुधवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 4.2 रही और इसका केंद्र जमीन के अंदर 215 किलोमीटर की गहराई में था।

कानपुर में बाढ़ पीड़ितों को राहत के नाम पर एक्सपायर्ड दवाएं? सिरप पीने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने का दावा

कानपुर में बाढ़ पीड़ितों को राहत के नाम पर एक्सपायर्ड दवाएं? सिरप पीने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने का दावा

कानपुर में बाढ़ से प्रभावित परिवार पहले ही मुश्किल हालात से जूझ रहे हैं। इसी बीच राहत के नाम पर एक्सपायर्ड दवाएं बांटे जाने का आरोप सामने आया है।

अमेरिका के सहयोगी देशों पर ईरानी हथियारों का कहर! हमलों को रोकना हुआ मुश्किल

अमेरिका के सहयोगी देशों पर ईरानी हथियारों का कहर! हमलों को रोकना हुआ मुश्किल

ईरान के मिसाइल और ड्रोन हमलों ने अमेरिका के सहयोगी देशों की सुरक्षा व्यवस्था के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। अलग-अलग रिपोर्टों में ईरान की लंबी दूरी की मिसाइलों और ड्रोन क्षमताओं को लेकर चर्चा तेज