नोएडा एयरपोर्ट उद्घाटन भाजपा बैठक जिम्मेदारियां तय

नोएडा एयरपोर्ट उद्घाटन से पहले बीजेपी की तैयारी तेज, जिम्मेदारियां तय

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट उद्घाटन से पहले बीजेपी ने तैयारियां तेज कीं। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा और जिम्मेदारियां तय की गईं, पीएम मोदी की रैली को ऐतिहासिक बनाने पर जोर।

By : Local News of India
नोएडा एयरपोर्ट उद्घाटन से पहले बीजेपी की तैयारी तेज, जिम्मेदारियां तय

गुरप्रीत कालरा 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया

नोएडा के नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के 28 मार्च को होने वाले उद्घाटन से पहले बीजेपी ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने जेवर पहुंचकर कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की।

इससे पहले योगी आदित्यनाथ भी तैयारियों का जायजा ले चुके हैं। बैठक में कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा, जनसहभागिता और व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई तथा सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

बैठक में सांसद महेश शर्मा समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। नेताओं ने कहा कि यह आयोजन केवल एयरपोर्ट उद्घाटन नहीं, बल्कि विकास और रोजगार के नए अवसरों का प्रतीक होगा।

बताया गया कि कार्यक्रम में एक लाख से अधिक लोगों के जुटने की संभावना है, जिसके लिए भव्य पंडाल और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। एयरपोर्ट शुरू होने से क्षेत्र में निवेश, उद्योग और रोजगार के नए रास्ते खुलने की उम्मीद जताई गई है।

संबंधित सामग्री

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा, “राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा का अवसर मिला है।

मुख्यमंत्री फडणवीस की अध्यक्षता में IIM मुंबई के विकास और विस्तार पर उच्चस्तरीय बैठक

मुख्यमंत्री फडणवीस की अध्यक्षता में IIM मुंबई के विकास और विस्तार पर उच्चस्तरीय बैठक

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई स्थित वर्षा निवास पर IIM मुंबई के विकास, शैक्षणिक विस्तार, प्रशासनिक योजनाओं और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा की।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

बीजेपी संगठन में बदलाव के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार में भी बड़े फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में संभावित कैबिनेट विस्तार और मंत्रालयों में बदलाव को लेकर कई तरह की अटकलें सामने

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने संसद भवन में रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से मुलाकात कर भारतीय संसदीय फोरम और लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने पर चर्चा की।