लिसिका ग्रोवर
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
Mathura के रिफाइनरी नगर स्थित एम्प्लॉईस क्लब में अंबेडकर जयंती के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मथुरा रिफाइनरी के कार्यकारी निदेशक व रिफाइनरी प्रमुख Mukul Agrawal ने B. R. Ambedkar की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर की।
इस अवसर पर रिफाइनरी प्रमुख ने आसपास के स्कूलों के जरूरतमंद बच्चों को स्कूल बैग और स्टेशनरी सामग्री वितरित की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर के नेतृत्व में भारत को एक सशक्त संविधान मिला, जिसने न केवल नागरिकों को अधिकार दिए, बल्कि उनके कर्तव्यों को भी स्पष्ट रूप से परिभाषित किया।
उन्होंने यह भी कहा कि बाबा साहेब ने समाज से कई कुप्रथाओं को समाप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और जरूरतमंदों, वंचितों तथा महिलाओं के उत्थान के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उनका जीवन सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।