गुरप्रीत कालरा
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
Bhopal, 26 मार्च। मध्य प्रदेश के सहकारिता मंत्री Vishwas Kailash Sarang ने राज्य सहकारी विपणन संघ (मार्कफेड) की समीक्षा बैठक में संस्था को आत्मनिर्भर और व्यावसायिक रूप से मजबूत बनाने के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों से लक्ष्य आधारित कार्य करने को कहा और किसानों को समय पर उर्वरक (खाद) उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। बैठक में बताया गया कि इस वर्ष 10.80 लाख मीट्रिक टन उर्वरक भंडारण का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें से 6.70 लाख मीट्रिक टन का भंडारण पूरा हो चुका है।
मंत्री ने बंद पड़ी औद्योगिक इकाइयों को पुनः शुरू करने, संपत्तियों की डिजिटल मैपिंग कर ‘संपदा पोर्टल’ पर अपडेट करने और गोदामों के पूर्ण उपयोग के निर्देश दिए। साथ ही वित्तीय प्रबंधन को मजबूत करने और बकाया राशि की शीघ्र वसूली सुनिश्चित करने को कहा।
उन्होंने उज्जैन स्थित पेट्रोल पंप को दोबारा शुरू करने और प्रमुख स्थानों पर नए व्यावसायिक प्रोजेक्ट विकसित करने के भी निर्देश दिए।
मंत्री सारंग ने कहा कि “को-ऑपरेशन एमंग को-ऑपरेटिव्स” के सिद्धांत पर कार्य करते हुए कृषि विपणन को और मजबूत किया जाएगा और संस्था की वित्तीय स्थिति को बेहतर बनाया जाएगा।