मतदाता सूची विवाद पर ममता का केंद्र पर हमला

धरना मंच से ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं– ज्यादा दबाव डाला तो दिल्ली सरकार गिरा देंगे

कोलकाता के धर्मतला में धरने के दूसरे दिन ममता बनर्जी ने केंद्र और भाजपा पर हमला बोला। चेतावनी दी कि बंगाल को कमजोर करने की कोशिश हुई तो दिल्ली सरकार गिरा देंगे।

By : Local News of India
धरना मंच से ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं– ज्यादा दबाव डाला तो दिल्ली सरकार गिरा देंगे

कोलकाता के धर्मतला में धरना मंच से केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधतीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी।

आकांशा खटाना 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को धर्मतला के मेट्रो चैनल पर जारी अपने धरना प्रदर्शन के दूसरे दिन केंद्र सरकार और भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर बंगाल को कमजोर करने की कोशिश की गई तो दिल्ली की सरकार गिरा दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा, “भाजपा सावधान रहे। वोट काटकर बंगाल को विभाजित नहीं किया जा सकता। बंगाल लड़ रहा है और लड़ना जानता है। ज्यादा कुछ किया तो दिल्ली की सरकार गिरा देंगे।”

धरना मंच से उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र सरकार और भाजपा डराने-धमकाने की राजनीति कर रही है। ममता ने कहा कि कई लोगों को पद से हटाने या दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन जनता सब कुछ देख रही है। मुख्यमंत्री ने हाल में राज्यपाल को हटाने के मुद्दे पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले राज्यपाल को बदलने का निर्णय समझ से परे है।

ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि दिल्ली में बैठे लोग अहंकार में हैं और सत्ता सहयोगी दलों के सहारे चल रही है। खासतौर पर चंद्रबाबू नायडू का जिक्र करते हुए ममता ने कहा कि चंद्रबाबू की दया पर सरकार चल रही है। उन्होंने दावा किया कि जनता के मुद्दों पर उनकी लड़ाई जारी रहेगी।

धरना मंच से बोलते हुए मुख्यमंत्री ने महाराष्ट्र के नेता अजीत पवार का भी उल्लेख किया और कहा कि जिस मामले में उन्होंने पहले निष्पक्ष जांच की मांग की थी, वह अब सही साबित हो रहा है। मुख्यमंत्री का यह धरना चुनाव से पहले मतदाता सूची संशोधन प्रक्रिया के विरोध में शुरू किया गया है और राजनीतिक हलकों में इसे महत्वपूर्ण राजनीतिक संदेश के रूप में देखा जा रहा है। शुक्रवार को शुरू हुआ यह धरना शनिवार को दूसरे दिन में प्रवेश कर गया है।

संबंधित सामग्री

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

18 साल बाद टूटा IPL का सबसे सफल रिश्ता, CSK से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

CSK और स्टीफन फ्लेमिंग का 18 साल पुराना साथ खत्म हो गया है। पांच बार की IPL चैंपियन टीम के कोच रहे फ्लेमिंग ने भावुक संदेश के साथ फ्रेंचाइजी को अलविदा कहा।