लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
मुस्कान
पेपर लीक मामलों से प्रभावित छात्रों के मुद्दे को उठाते हुए कॉकरोच जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक खुला पत्र लिखा है। पत्र में पार्टी ने पेपर लीक से कथित तौर पर जुड़ी आत्महत्याओं पर चिंता जताते हुए मृतकों के परिवारों को ₹1 करोड़ की आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
पार्टी का कहना है कि परीक्षा प्रणाली में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों ने छात्रों के भविष्य और मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव डाला है। पत्र में सरकार से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और भर्ती व परीक्षा प्रक्रियाओं को पारदर्शी बनाने की भी अपील की गई है।
कॉकरोच जनता पार्टी ने कहा कि जिन परिवारों ने अपने बच्चों को खोया है, उन्हें न्याय और आर्थिक सहायता दोनों मिलनी चाहिए। पार्टी की यह मांग अब सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है।