नेपाल में आज से चुनाव प्रचार शुरू

नेपाल में चुनावी सरगर्मी तेज, आज से उम्मीदवारों का औपचारिक प्रचार शुरू

नेपाल में पांच मार्च के प्रतिनिधि सभा चुनाव के लिए आज से आधिकारिक प्रचार शुरू, आयोग ने आचार संहिता पर सख्ती की चेतावनी दी। जानिए पूरी खबर......

By : Local News of India
नेपाल में चुनावी सरगर्मी तेज, आज से उम्मीदवारों का औपचारिक प्रचार शुरू

पांच मार्च के चुनाव से पहले नेपाल में उम्मीदवारों ने औपचारिक प्रचार अभियान शुरू किया

आकांशा खटाना 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 
नेपाल में पांच मार्च को होने वाले प्रतिनिधि सभा के चुनाव में आज से तेजी आएगी। सभी उम्मीदवार औपचारिक चुनाव प्रचार शुरू करेंगे। नेपाल की चुनाव नियमावली के अनुसार, मतदान तिथि से पहले केवल 15 दिन की अवधि में ही उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों को प्रचार करने की अनुमति होती है।

इस अवधि में वे जुलूस निकाल सकते हैं, आम सभाएं और रोड शो आयोजित कर सकते हैं तथा विभिन्न मीडिया माध्यमों से चुनाव संबंधी सामग्री प्रकाशित या प्रसारित कर सकते हैं। नियमावली के अनुसार, आज से दो मार्च की रात 12 बजे तक प्रचार करने की अनुमति होगी। कार्यवाहक मुख्य निर्वाचन आयुक्त राम प्रसाद भंडारी ने कहा कि आयोग ने आचार संहिता के उल्लंघन के प्रति ‘शून्य सहनशीलता’ की नीति अपनाई है। इसलिए कोई भी प्रचार के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन न करे।

आयोग ने सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से झूठी जानकारी, भ्रामक सूचनाओं और दुर्भावनापूर्ण सामग्री के प्रसार पर भी चिंता जताई है।

संबंधित सामग्री

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

विवादों से पुराना नाता, MP के 'बुलडोजर मैन' नरोत्तम मिश्रा की सियासत पर संकट

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद उनकी सियासी पकड़ पर सवाल उठ रहे हैं। कभी 'बुलडोजर मैन' के नाम से चर्चित नेता अब नई राजनीतिक चुनौती का सामना कर रहे हैं।