delhi-mcd-mayor-bjp-candidates-pravesh-wahi-monica

भाजपा ने महापौर-उपमहापौर उम्मीदवार घोषित किए, प्रवेश वाही पर दांव

दिल्ली MCD मेयर चुनाव के लिए भाजपा ने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। प्रवेश वाही को महापौर और मोनिका पंत को उप-महापौर पद का उम्मीदवार बनाया गया है।

By : Local News of India
भाजपा ने महापौर-उपमहापौर उम्मीदवार घोषित किए, प्रवेश वाही पर दांव

दिल्ली MCD मेयर चुनाव में भाजपा ने प्रवेश वाही को महापौर और मोनिका पंत को उप-महापौर उम्मीदवार बनाया।

गुरप्रीत कालरा 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

दिल्ली नगर निगम (MCD) के महापौर और उप-महापौर चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने वार्ड संख्या 53 रोहिणी-ई के पार्षद प्रवेश वाही को महापौर पद का उम्मीदवार बनाया है, जबकि वार्ड संख्या 206 आनंद विहार की पार्षद मोनिका पंत को उप-महापौर पद के लिए उम्मीदवार घोषित किया गया है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, पार्टी ने स्थायी समिति सदस्य और नेता सदन के पदों के लिए भी नाम तय किए हैं। वार्ड संख्या 27 बेगमपुर से पार्षद जय भगवान यादव को नेता सदन के लिए चुना गया है, जबकि वार्ड संख्या 82 पहाड़गंज से पार्षद मनीष चड्ढा को स्थायी समिति सदस्य बनाया गया है।

इस बीच आम आदमी पार्टी (AAP) ने इस बार भी मेयर चुनाव में अपना उम्मीदवार नहीं उतारा है। पार्टी का कहना है कि वह भाजपा को दिल्ली में काम करने का एक और मौका देना चाहती है ताकि जनता खुद उनकी कार्यशैली देख सके। इससे भाजपा के लिए मेयर पद का रास्ता और आसान माना जा रहा है।

प्रवेश वाही को 2022 के निगम चुनाव में शानदार जीत मिली थी और पार्टी ने उन पर भरोसा जताते हुए राजधानी की सबसे अहम शहरी कुर्सी के लिए मैदान में उतारा है। अब MCD चुनाव में भाजपा की रणनीति और विपक्ष की दूरी, दोनों राजनीतिक चर्चा का केंद्र बन गए हैं।

संबंधित सामग्री

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा, “राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा का अवसर मिला है।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

बीजेपी संगठन में बदलाव के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार में भी बड़े फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में संभावित कैबिनेट विस्तार और मंत्रालयों में बदलाव को लेकर कई तरह की अटकलें सामने

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने संसद भवन में रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से मुलाकात कर भारतीय संसदीय फोरम और लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने पर चर्चा की।

ट्रंप का सिर्फ एक ऐलान... फिर रॉकेट बन गया शेयर बाजार, इन 10 शेयरों ने मचाया गदर

ट्रंप का सिर्फ एक ऐलान... फिर रॉकेट बन गया शेयर बाजार, इन 10 शेयरों ने मचाया गदर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका-ईरान शांति समझौते और होर्मुज जलडमरूमध्य को दोबारा खोलने से जुड़े ऐलान के बाद वैश्विक बाजारों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली।