तिरुचिरापल्ली, केंद्रीय गृह मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अमित शाह आज पुडुचेरी के कारैक्कल में भाजपा

अमित शाह का रास्ते भर ढोल-नगाड़ों के साथ

तिरुचिरापल्ली, केंद्रीय गृह मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अमित शाह आज पुडुचेरी के कारैक्कल में भाजपा

(संशोधित) पुडुचेरी के कारैक्कल में अमित शाह की जनसभा आज

तिरुचिरापल्ली केंद्रीय गृह मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अमित शाह आज पुडुचेरी के कारैक्कल में भाजपा

अमित शाह तमिलनाडु के दो दिनों के दौरे पर | LNI.one


पिंकी कुमारी 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 


(संशोधित) पुडुचेरी के कारैक्कल में अमित शाह की जनसभा आज

तिरुचिरापल्ली, केंद्रीय गृह मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अमित शाह आज पुडुचेरी के कारैक्कल में भाजपा की सभा को संबोधित करेंगे।

अमित शाह तमिलनाडु के दो दिनों के दौरे पर गत रात्रि दिल्ली से विशेष विमान द्वारा तिरुचिरापल्ली पहुंचे। उनके साथ केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया और एल. मुरुगन हैंं। उनका स्वागत भाजपा राज्य अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन, तमिलनाडु भाजपा के प्रभारी अरविंद मेनन, सुधाकर रेड्डी, भाजपा पदाधिकारी के.पी. रामलिंगम, एआईएडीएमके के जिला सचिवों तथा पीएमके पदाधिकारियों सहित अन्य नेताओं ने किया।

इसके बाद हवाई अड्डे से कार द्वारा जिला कलेक्टर कार्यालय के पास स्थित एक निजी होटल पहुंचे। अमित शाह का रास्ते भर ढोल-नगाड़ों के साथ उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया।

आज अमित शाह हेलीकॉप्टर से कारैक्कल पहुंच कर जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे पुडुचेरी राज्य के बूथ कमेटी पदाधिकारियों के साथ चुनावी कार्यों को लेकर चर्चा करेंगे।

वे हेलीकॉप्टर से वापस तिरुचिरापल्ली हवाई अड्डे पहुंचेंगे और विशेष विमान से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। अमित शाह की यात्रा को देखते हुए तिरुचिरापल्ली हवाई अड्डे, पुदुकोट्टई रोड तथा उनके ठहरने वाले निजी होटल में कड़ी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

पुडुचेरी में होने वाले 2026 विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए गठबंधन के चुनाव अभियान की शुरुआत करने के उद्देश्य से पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का तिरुचिरापल्ली हवाई अड्डे पर स्वागत किए जाने की जानकारी भाजपा राज्य अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर साझा की है।

उन्होंने अपने पोस्ट में कहा कि अमित शाह की यह यात्रा और कारैक्कल में उनका कार्यक्रम पुडुचेरी में फिर से एनडीए गठबंधन की सरकार बनने को सुनिश्चित करेगा, इसमें कोई संदेह नहीं है।

संबंधित सामग्री

कटिहार में अवैध पशु तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, दो मामलों में 19 मवेशी बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार

ताजा खबर

कटिहार में अवैध पशु तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, दो मामलों में 19 मवेशी बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार

कटिहार पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई में 19 मवेशी बरामद कर 4 पशु तस्करों को गिरफ्तार किया। दोनों पिकअप वाहन जब्त कर लिए गए हैं और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय साह का झामुमो पर पलटवार: बिहार में एनडीए की जनादेश से ली गई निर्णय प्रक्रिया लोकतांत्रिक

राज्य

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय साह का झामुमो पर पलटवार: बिहार में एनडीए की जनादेश से ली गई निर्णय प्रक्रिया लोकतांत्रिक

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि बिहार में एनडीए की निर्णय प्रक्रिया लोकतांत्रिक थी और झामुमो परिवारतंत्र चलाने वाली पार्टी है।

बच्चा चोरी की अफवाह में ग्रामीणों ने युवक को पीटा, पुलिस ने भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में लिया

राज्य

बच्चा चोरी की अफवाह में ग्रामीणों ने युवक को पीटा, पुलिस ने भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में लिया

रुनिया थाना क्षेत्र के सोदे गांव में बच्चा चोरी की अफवाह फैलने के कारण ग्रामीणों ने लच्छु कुमार नाम के युवक को पकड़कर पेड़ से बांधकर पिटाई की। पुलिस ने युवक को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में लिया।

बांकुड़ा का टेराकोटा घोड़ा: परंपरा, आस्था और लोककला का अनोखा प्रतीक

राज्य

बांकुड़ा का टेराकोटा घोड़ा: परंपरा, आस्था और लोककला का अनोखा प्रतीक

पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले में कारीगरों द्वारा तैयार किए गए पारंपरिक टेराकोटा घोड़े, जो क्षेत्र की लोक-आस्था और प्राचीन हस्तशिल्प परंपरा का प्रतीक हैं।

शादी समारोह जा रही स्लीपर बस पलटी, चालक की मौत और 20 से अधिक यात्री घायल

ताजा खबर

शादी समारोह जा रही स्लीपर बस पलटी, चालक की मौत और 20 से अधिक यात्री घायल

अहमदाबाद से सीकर जा रही स्लीपर बस शुक्रवार तड़के आदर्श नगर में डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में बस चालक विजय सिंह की मौत हो गई और दुल्हन पक्ष के 20 से अधिक रिश्तेदार घायल हो गए।