भांगड़ धमाका: केमिकल ड्रम फटा, 8 साल के सादिकुल की दर्दनाक मौत

भांगड़-ड्रम-विस्फोट-सादिकुल-मौत

भांगड़ धमाका: केमिकल ड्रम फटा, 8 साल के सादिकुल की दर्दनाक मौत

भांगड़ में केमिकल ड्रम विस्फोट में 95% झुलसे आठ वर्षीय सादिकुल की मौत हो गई। दो अन्य बच्चे अब भी अस्पताल में भर्ती हैं। मामले की जांच जारी है।

भांगड़ धमाका केमिकल ड्रम फटा 8 साल के सादिकुल की दर्दनाक मौत

BHANGAR DRUM BLAST CHILD DEATH | LNI. one

अंजली  गुप्ता 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया

 भांगड़ ड्रम विस्फोट कांड: 95% झुलसे मासूम सादिकुल ने तोड़ा दम

दक्षिण 24 परगना, 25 फरवरी । भांगड़ इलाके में केमिकल से भरे ड्रम में हुए विस्फोट की घटना में गंभीर रूप से झुलसे आठ वर्षीय सादिकुल अहमद की बुधवार तड़के मौत हो गई। वह करीब 95 प्रतिशत तक जल गया था और पिछले कई दिनों से अस्पताल में उपचाराधीन था। इस हादसे में घायल अन्य दो बच्चों का इलाज अब भी जारी है।

यह घटना 17 फरवरी को कैनिंग पूर्व विधानसभा क्षेत्र के घाटपुकुर से मध्य खड़गाछी के बीच सड़क मरम्मत कार्य के दौरान हुई थी। सड़क किनारे 200 लीटर लाइट डीजल ऑयल (एलडीओ) से भरा ड्रम रखा था, जिसका उपयोग पिच और एस्फाल्ट गर्म करने के लिए किया जाता है। इसी दौरान पास में खेल रहे बच्चों के बीच अचानक दो ड्रम जोरदार धमाके के साथ फट पड़े और आग लग गई।

आग की चपेट में आकर सामियुल मोल्ला, रायहान मोल्ला, रियाज हसन मोल्ला और सादिकुल गंभीर रूप से झुलस गए। सभी को पहले स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से तीन बच्चों को बेहतर इलाज के लिए कोलकाता स्थित MR Bangur Hospital रेफर किया गया।

घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। प्राथमिक तौर पर तेज गर्मी या रासायनिक प्रतिक्रिया को संभावित कारण माना जा रहा है, हालांकि विस्फोट के वास्तविक कारणों की पुष्टि विशेषज्ञ जांच के बाद ही हो सकेगी।

संबंधित सामग्री

आईपीएल 2026 से पहले मुंबई इंडियंस की नई जर्सी लॉन्च, ‘M’ पैटर्न में दिखी नई पहचान

खेल

आईपीएल 2026 से पहले मुंबई इंडियंस की नई जर्सी लॉन्च, ‘M’ पैटर्न में दिखी नई पहचान

आईपीएल 2026 से पहले मुंबई इंडियंस ने ‘M’ पैटर्न वाली नई जर्सी लॉन्च की है, जो टीम की नई पहचान और जीत की महत्वाकांक्षा को दर्शाती है।

सोनीपत के सुभाष स्टेडियम का होगा कायाकल्प, विधानसभा में उठा आधुनिक खेल सुविधाओं का मुद्दा

ताजा खबर

सोनीपत के सुभाष स्टेडियम का होगा कायाकल्प, विधानसभा में उठा आधुनिक खेल सुविधाओं का मुद्दा

हरियाणा विधानसभा में सोनीपत के सुभाष स्टेडियम में आधुनिक खेल सुविधाएं बढ़ाने का मुद्दा उठा। सरकार ने स्टेडियम के विकास और नए ढांचे के निर्माण की योजना की जानकारी दी।

घर-घर पहुंचकर 33 सवाल पूछेंगे कर्मचारी, तमिलनाडु में 17 जुलाई से डिजिटल जनगणना

राज्य

घर-घर पहुंचकर 33 सवाल पूछेंगे कर्मचारी, तमिलनाडु में 17 जुलाई से डिजिटल जनगणना

तमिलनाडु में 17 जुलाई से डिजिटल जनगणना शुरू होगी, जिसमें 50 हजार कर्मचारी घर-घर जाकर 33 सवालों के जरिए लोगों की सामाजिक-आर्थिक जानकारी जुटाएंगे।

‘द केरल स्टोरी 2’ में नजर न आने पर अदा शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान

मनोरंजन

‘द केरल स्टोरी 2’ में नजर न आने पर अदा शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान

‘द केरल स्टोरी 2’ में नजर न आने को लेकर अदा शर्मा ने कहा कि वह उन फिल्मों पर टिप्पणी नहीं करतीं जिनका वह हिस्सा नहीं होतीं।

दिल्ली विधानसभा की विशेषाधिकार समिति के सामने आज पेश होंगे अरविंद केजरीवाल

राज्य

दिल्ली विधानसभा की विशेषाधिकार समिति के सामने आज पेश होंगे अरविंद केजरीवाल

दिल्ली विधानसभा में कथित “फांसी घर” विवाद के मामले में अरविंद केजरीवाल आज विशेषाधिकार समिति के सामने पेश होंगे और उन्होंने कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग की मांग की है।