लिसिका ग्रोवर
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
तमिलनाडु की राजनीति में DMK और AIADMK के संभावित गठबंधन की चर्चाओं के बीच सोशल मीडिया पर विजय की फिल्म सरकार का एक सीन तेजी से वायरल हो रहा है।
यूजर्स का कहना है कि फिल्म का यह सीन मौजूदा राजनीतिक हालात से काफी मिलता-जुलता नजर आ रहा है। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर लिखा कि “रील अब रियल बनती दिख रही है।”
फिल्म ‘सरकार’ अपने राजनीतिक डायलॉग्स और सिस्टम पर कटाक्ष के लिए काफी चर्चा में रही थी। अब तमिलनाडु की बदलती राजनीतिक हलचल के बीच उसका यह क्लिप फिर सुर्खियों में आ गया है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लोग इस वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं और राजनीति व फिल्मों के बीच समानता पर चर्चा कर रहे हैं।
हालांकि, DMK और AIADMK की ओर से गठबंधन को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।