भजन-कीर्तन से गूंजा ड्रमंडगंज क्षेत्र

मीरजापुर के ड्रमंडगंज में रंगभरी एकादशी पर भक्ति और गुलाल की धूम

मीरजापुर के ड्रमंडगंज में रंगभरी एकादशी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। प्रभातफेरी में झांकियों, भजन-कीर्तन और अबीर-गुलाल के बीच होली के आगाज की झलक दिखी।

By : Local News of India
मीरजापुर के ड्रमंडगंज में रंगभरी एकादशी पर भक्ति और गुलाल की धूम

रंगभरी एकादशी पर प्रभातफेरी के दौरान भक्तों ने अबीर-गुलाल उड़ाकर मनाया उत्सव।

आकांशा खटाना 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर के ड्रमंडगंज क्षेत्र में शुक्रवार को रंगभरी एकादशी उल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाई गई। प्रभातफेरी के दौरान जमकर अबीर-गुलाल उड़ाया गया और पूरे क्षेत्र में होली के आगाज की धूम दिखाई दी।

सुबह करीब छह बजे श्रीरामलीला मैदान स्थित शिव-पार्वती मंदिर पर एकादशी समिति के सदस्य एकत्रित हुए। यहां विधि-विधान से पूजन-आरती के बाद प्रभातफेरी की शुरुआत हुई। प्रभातफेरी में राधा-कृष्ण और शिव-पार्वती की झांकी भक्तों के आकर्षण का केंद्र रही।

भजन-कीर्तन के साथ श्रद्धालु एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। देखते ही देखते प्रभातफेरी में भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मार्ग में पड़ने वाले विभिन्न मंदिरों में रुककर श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन कर सुख-समृद्धि की कामना की।

सेवटी नदी तट स्थित मां दुर्गा मंदिर और रामलीला मैदान के शिव मंदिर परिसर में भक्तों ने जमकर नृत्य किया। पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल रहा। इस अवसर पर देवहट प्रधान कौशलेन्द्र गुप्ता, कल्याण दास केशरी, लवकुश केशरी, अनुज केशरी, विजय पाल, ताड़केश्वर ज्ञानदास, रामायण, सुरेन्द्र कुमार, हजारी लाल केशरी सहित सैकड़ों बाजारवासी उपस्थित रहे।

संबंधित सामग्री

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

18 साल बाद टूटा IPL का सबसे सफल रिश्ता, CSK से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

CSK और स्टीफन फ्लेमिंग का 18 साल पुराना साथ खत्म हो गया है। पांच बार की IPL चैंपियन टीम के कोच रहे फ्लेमिंग ने भावुक संदेश के साथ फ्रेंचाइजी को अलविदा कहा।