लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
शालू कुमारी
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री समांथा रुथ प्रभु ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जून महीने का एक खास फोटो डंप शेयर किया है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इस पोस्ट में उन्होंने अपनी निजी और प्रोफेशनल लाइफ की झलक दिखाई।
समांथा ने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, “June felt like a fairy tale” यानी “जून किसी परी कथा जैसा था।” उनके इस भावुक और सकारात्मक संदेश ने फैंस का ध्यान खींच लिया है।
इस फोटो डंप में उनकी कई खूबसूरत तस्वीरें और छोटे वीडियो क्लिप शामिल हैं, जिनमें उनकी अलग-अलग मूड और पलों की झलक देखने को मिलती है। पोस्ट में उनकी हालिया गतिविधियों और शूटिंग से जुड़े कुछ खास पल भी शामिल हैं।
फैंस ने इस पोस्ट पर जमकर प्यार बरसाया है और कमेंट सेक्शन में उनकी तारीफों की बाढ़ आ गई है। कई यूजर्स ने इसे “सुकून देने वाला” और “इंस्पायरिंग” बताया है।
समांथा अक्सर अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स के जरिए फैंस से जुड़ी रहती हैं और अपनी जिंदगी के खास पलों को साझा करती हैं। उनकी यह लेटेस्ट पोस्ट भी इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है।