लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
मुस्कान
निर्देशक प्रियदर्शन ने अभिनेता अक्षय कुमार के साथ अपनी नौवीं फिल्म की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। यह घोषणा ऐसे समय में आई है जब दोनों की चर्चित फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर भी चर्चा बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार, यह नई फिल्म टिप्स फिल्म्स के बैनर तले बनाई जाएगी और इसे एक कॉमेडी थ्रिलर बताया जा रहा है। फिल्म के 2026 के अंत तक फ्लोर पर जाने की संभावना है।
प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी पहले भी कई हिट फिल्मों में साथ काम कर चुकी है, जिससे इस नए प्रोजेक्ट को लेकर दर्शकों में उत्सुकता बढ़ गई है।