लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
शालू कुमारी
साल 2006 में रिलीज़ हुए सुपरहिट गाने 'लेजा लेजा रे' से रातोंरात लोकप्रिय हुईं नीना सरकार अब फिल्मी दुनिया से पूरी तरह दूर हैं। महज़ 17 साल की उम्र में मिली शोहरत के बाद उन्होंने अभिनय छोड़कर बिजनेस की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है।
नीना सरकार आज बेंगलुरु में अपनी कंटेंट सॉल्यूशंस कंपनी की संस्थापक (Founder) और CEO हैं। उन्होंने बताया कि अभिनय के बाद उन्होंने डिजिटल मार्केटिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, स्क्रिप्ट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग जैसे क्षेत्रों में काम किया। अप्रैल 2026 से वह पूरी तरह अपने उद्यम पर ध्यान दे रही हैं।
नीना ने यह भी बताया कि उन्होंने सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में भी काम किया और कैमरे के पीछे रहकर कंटेंट निर्माण में अनुभव हासिल किया। वर्षों तक विभिन्न कंपनियों में कंटेंट हेड के रूप में काम करने के बाद उन्होंने अपना व्यवसाय शुरू किया।
करीब 20 वर्षों में उनका लुक भी काफी बदल चुका है। हाल ही में सोशल मीडिया पर उनकी नई तस्वीरें सामने आने के बाद प्रशंसक उन्हें पहचानकर हैरान रह गए। हालांकि, 'लेजा लेजा रे' में उनकी मासूम छवि आज भी दर्शकों के बीच उतनी ही लोकप्रिय है।