लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
शालू कुमारी
सलमान खान स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘Maatrubhumi’ की रिलीज डेट एक बार फिर टल गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म को अभी तक सेंसर बोर्ड (CBFC) से पूरी तरह मंजूरी नहीं मिल पाई है, जिसके चलते इसकी रिलीज अनिश्चित हो गई है।
फिल्म, जिसे पहले ‘Battle of Galwan’ के नाम से घोषित किया गया था, बाद में इसका नाम बदलकर ‘Maatrubhumi: May War Rest in Peace’ रखा गया था। मेकर्स ने यह बदलाव फिल्म के थीम और संदेश को ज्यादा संतुलित और भावनात्मक बनाने के उद्देश्य से किया था।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का विषय 2020 के गलवान घाटी संघर्ष पर आधारित है, जिससे जुड़े संवेदनशील पहलुओं के कारण इसे लेकर अतिरिक्त जांच और सावधानी बरती जा रही है। इसी वजह से CBFC क्लीयरेंस प्रक्रिया में देरी हो रही है।
पहले फिल्म को अप्रैल 2026 में रिलीज करने की योजना थी, जिसे बाद में आगे बढ़ाकर अगस्त किया गया था, लेकिन अब मौजूदा स्थिति को देखते हुए यह तारीख भी अनिश्चित हो गई है।
फिल्म इंडस्ट्री में इस देरी को लेकर चर्चा तेज है क्योंकि सलमान खान की यह फिल्म लंबे समय से सुर्खियों में रही है और इसके ट्रेलर व प्रमोशन को लेकर भी काफी उत्साह देखा गया था।
अब सभी की नजरें CBFC की अंतिम मंजूरी और मेकर्स की नई रिलीज घोषणा पर टिकी हैं।