लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
मुस्कान
मुंबई। अभिनेत्री जैस्मिन भसीन को दुबई के एक अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और वह अब भारत लौट चुकी हैं। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के बाद उन्हें कुछ दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था।
जैस्मिन भसीन ने अपने ताजा अपडेट में बताया कि अब उनकी हालत स्थिर है और किसी भी तरह का खतरा नहीं है। उन्होंने कहा कि वह आराम कर रही हैं और धीरे-धीरे ठीक हो रही हैं।
अभिनेत्री ने अपने प्रशंसकों को समर्थन और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद भी दिया है। इस स्वास्थ्य संकट के दौरान उनके फैंस लगातार उनकी सेहत को लेकर चिंता जता रहे थे।
अब उनकी स्थिति में सुधार को देखते हुए परिवार और करीबी लोग राहत महसूस कर रहे हैं।