लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
मुस्कान
बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है। फिल्म के मेकर्स ने घोषणा की है कि इसका ट्रेलर 24 जुलाई को दुनियाभर में एक साथ रिलीज किया जाएगा।
नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी परियोजनाओं में से एक माना जा रहा है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे, जबकि यश रावण के किरदार में दिखाई देंगे।
ट्रेलर रिलीज की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ गया है। मेकर्स ने फिल्म के भव्य पैमाने, शानदार विजुअल्स और पौराणिक कहानी को बड़े स्तर पर पेश करने की तैयारी की है।
‘रामायण’ में भारतीय पौराणिक कथा को आधुनिक तकनीक और बड़े सिनेमाई अनुभव के साथ दर्शकों के सामने पेश किया जाएगा। फिल्म की स्टारकास्ट और भव्य प्रस्तुति को लेकर फैंस लंबे समय से उत्साहित हैं।