लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
शालू कुमारी
बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने खुलकर बताया कि उन्होंने अपने करियर में एक स्पष्ट नियम बनाया है—वह बिकिनी और इंटीमेट सीन्स नहीं करेंगी। अभिनेत्री ने कहा कि जब भी किसी फिल्म की स्क्रिप्ट में ऐसे दृश्यों की मांग होती है, तो वह निर्माताओं से विनम्रता से माफी मांगते हुए इनकार कर देती हैं।
काजल का कहना है कि यह फैसला किसी दबाव की वजह से नहीं, बल्कि उनकी व्यक्तिगत पसंद और कम्फर्ट ज़ोन से जुड़ा है। उनके अनुसार, हर कलाकार को यह अधिकार है कि वह अपनी सीमाएं तय करे और उन्हीं के अनुसार काम करे। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह अभिनय को अपनी शर्तों और मूल्यों के साथ आगे बढ़ाना चाहती हैं।
एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि उनके लिए किरदार की मजबूती, कहानी और अभिनय ज्यादा मायने रखते हैं, न कि ग्लैमर या बोल्ड दृश्यों के जरिए ध्यान आकर्षित करना। काजल का मानना है कि बिना ऐसे सीन्स के भी प्रभावशाली प्रदर्शन किया जा सकता है और उन्होंने अपने करियर में इसी सोच के साथ काम किया है।