लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
शालू कुमारी
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान अपनी निजी जिंदगी को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर खान और उनकी नई पत्नी गौरी स्प्रैट जल्द ही एक बेहद आलीशान परिवारिक घर में शिफ्ट होने की तैयारी कर रहे हैं। इस घर की कीमत करीब 100 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, यह नया घर काफी बड़ा और लग्जरी सुविधाओं से लैस है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इस नए आशियाने में आमिर खान के परिवार के कई सदस्य भी साथ रह सकते हैं, जिसमें उनकी मां, बेटे जुनैद और आजाद समेत परिवार के अन्य सदस्य शामिल हैं।
आमिर खान और गौरी स्प्रैट ने हाल ही में एक निजी समारोह में शादी की थी। दोनों की शादी बेहद सादगी भरे अंदाज में हुई, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। शादी के बाद दोनों की नई जिंदगी को लेकर फैंस में काफी उत्सुकता बनी हुई है।
वहीं, आमिर खान की पूर्व पत्नी किरण राव के साथ उनका रिश्ता भी अक्सर चर्चा में रहता है। दोनों तलाक के बाद भी बेटे आजाद की परवरिश को लेकर साथ हैं और को-पैरेंटिंग की मिसाल पेश करते हैं।
हालांकि, आमिर खान के नए घर में किरण राव और बच्चों के साथ रहने की खबरों को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल यह खबर मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है और इसी वजह से बॉलीवुड गलियारों में इसकी खूब चर्चा हो रही है।