लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
मुस्कान
मुंबई। करीब तीन वर्षों तक सेंसरशिप विवाद में फंसी रहने के बाद अभिनेता दिलजीत दोसांझ की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पंजाब 95' अब नए नाम 'सतलुज' के साथ OTT प्लेटफॉर्म पर बिना किसी कट के रिलीज कर दी गई है।
फिल्म में दिलजीत दोसांझ के साथ कंवलजीत सिंह, अर्जुन रामपाल, सुविंदर विक्की और गीतिका विद्या ओहल्यान प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म प्रसिद्ध मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा के जीवन और उनके संघर्ष से प्रेरित है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म लंबे समय तक सेंसर बोर्ड से जुड़े विवादों और कई सुझाए गए कट्स के कारण रिलीज नहीं हो सकी थी। अब इसे नए शीर्षक 'सतलुज' के साथ बिना किसी संपादन (Uncut Version) के OTT पर दर्शकों के लिए उपलब्ध कराया गया है।
फिल्म की रिलीज को लेकर दर्शकों और फिल्म जगत में काफी उत्सुकता थी। मानवाधिकार और पंजाब के इतिहास से जुड़े संवेदनशील विषय पर आधारित यह फिल्म अब व्यापक दर्शक वर्ग तक पहुंच सकेगी।