dia-mirza-plastic-controversy

दीया मिर्जा के ‘प्लास्टिक ज्ञान’ वाले बयान पर बवाल, बेटे की बात पर यूजर्स ने किया ट्रोल

दीया मिर्जा को बेटे के प्लास्टिक को लेकर दिए गए बयान के बाद सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। कुछ यूजर्स ने इसे ‘ओवर-प्रिविलेज’ और ‘प्रचार’ बताया।

By : Local News of India
दीया मिर्जा के ‘प्लास्टिक ज्ञान’ वाले बयान पर बवाल, बेटे की बात पर यूजर्स ने किया ट्रोल

सोहा अली खान के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान दीया मिर्जा, जहां उन्होंने अपने बेटे से जुड़ा किस्सा साझा किया।

लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 
शालू कुमारी 

अभिनेत्री और पर्यावरण कार्यकर्ता दीया मिर्जा एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा और विवादों के घेरे में आ गई हैं। हाल ही में सोहा अली खान के पॉडकास्ट में उन्होंने एक किस्सा साझा किया, जिसमें उनके 5 साल के बेटे अव्यान ने घर आए एक नारियल डिलीवरी बॉय को प्लास्टिक पैकेजिंग को लेकर टोक दिया था।

दीया ने बताया कि उनका बेटा दरवाजे पर आए डिलीवरी वाले से कहता है कि “हमारे घर में प्लास्टिक नहीं चलता,” और उसे प्लास्टिक हटाने के लिए कहता है। यह घटना उन्होंने पर्यावरण जागरूकता की मिसाल के तौर पर बताई थी।

लेकिन जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। कई यूजर्स ने इसे “ओवर-प्रिविलेज” और “अहंकार” से जोड़ते हुए आलोचना की, जबकि कुछ लोगों ने दीया की पर्यावरण सोच की सराहना भी की।

कुछ लोगों का कहना है कि छोटे बच्चे को इस तरह किसी वयस्क डिलीवरी बॉय को टोकना सही नहीं है, जबकि समर्थकों का मानना है कि यह बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का तरीका है।

फिलहाल दीया मिर्जा की तरफ से इस ट्रोलिंग पर कोई नया जवाब नहीं आया है, लेकिन यह मामला सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में बना हुआ है।

संबंधित सामग्री

दीपिका पादुकोण के एक्स ने ब्रेकअप पर कहा- कोई पछतावा नहीं, बात सम्मान के साथ कही थी

दीपिका पादुकोण के एक्स ने ब्रेकअप पर कहा- कोई पछतावा नहीं, बात सम्मान के साथ कही थी

मोहम्मद मुजम्मिल इब्राहिम ने दीपिका पादुकोण के साथ पुराने रिश्ते और ब्रेकअप को लेकर कहा कि उन्हें अपने फैसले पर कोई पछतावा नहीं है।

सलमान खान की ‘मातृभूमि’ 2027 तक टल सकती है, 2026 में नहीं होगी कोई रिलीज: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ की रिलीज 2027 तक आगे बढ़ सकती है और 2026 में उनकी कोई फिल्म रिलीज नहीं होगी।

62 की उम्र में गोविंदा का नया लुक वायरल, टूटा दांत ठीक कराने और ट्रांसफॉर्मेशन की चर्चा

62 साल के गोविंदा अपने नए लुक को लेकर चर्चा में हैं। टूटा दांत ठीक कराने और चेहरे में बदलाव की खबरों के बीच फैन्स उनके ट्रांसफॉर्मेशन पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

आगरा RPF-डिप्टी SS विवाद पर भड़के BJP सांसद, बोले- वर्दी और सरकार दोनों की बदनामी

आगरा कैंट स्टेशन पर RPF और डिप्टी SS विवाद के बाद BJP सांसद ने नाराजगी जताई। उन्होंने घटना को वर्दी और सरकार की छवि खराब करने वाला बताया। मामले में RPF कर्मियों पर कार्रवाई हुई है।

विवादों से पुराना नाता, MP के 'बुलडोजर मैन' नरोत्तम मिश्रा की सियासत पर संकट

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद उनकी सियासी पकड़ पर सवाल उठ रहे हैं। कभी 'बुलडोजर मैन' के नाम से चर्चित नेता अब नई राजनीतिक चुनौती का सामना कर रहे हैं।