लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
शालू कुमारी
प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक राजकुमार हिरानी, जिन्होंने ‘3 इडियट्स’ और ‘पीके’ जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं, अब अपनी पहली वेब सीरीज ‘Pritam and Pedro’ के जरिए OTT डेब्यू कर रहे हैं। इस प्रोजेक्ट में उनका बेटा वीर हिरानी भी मुख्य भूमिका में नजर आ रहा है।
हालांकि, राजकुमार हिरानी ने साफ कहा है कि उन्होंने अपने बेटे को किसी तरह का विशेष फायदा नहीं दिया। वीर को भी बाकी नए कलाकारों की तरह ही कड़े ऑडिशन और तैयारी के दौर से गुजरना पड़ा। शूटिंग के दौरान उससे लगातार मेहनत और परफॉर्मेंस पर ध्यान देने की उम्मीद रखी गई।
सूत्रों के अनुसार, सीरीज एक साइबर क्राइम और कॉमेडी से भरपूर कहानी पर आधारित है, जिसमें वीर हिरानी के साथ अरशद वारसी और अन्य कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। यह प्रोजेक्ट हिरानी के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एक नया प्रयोग माना जा रहा है।